माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रुद्रपुर, देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए पांच दिवसीय आधारभूत भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) रुद्रपुर के सभागार में हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 100 शिक्षकों को दो बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अंजनी कुमार सिंह, सत्यनारायण मणि त्रिपाठी, अभय शुक्ला एवं घनश्याम त्रिपाठी द्वारा दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं के विकास तथा निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप अध्यापन की नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
नवीन शिक्षण पद्धतियों से शिक्षको को बनाना है दक्ष वी ई ओ
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विकासखंड रुद्रपुर के कुल 438 शिक्षकों का चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से दक्ष बनाना है, ताकि वे विद्यालयों में बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाते हुए उन्हें आधारभूत भाषा एवं गणितीय कौशल में निपुण बना सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षामित्र उपस्थित थे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें