रुद्रपुर देवरिया । संत शिरोमणि रविदास की 665वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कलश पूजन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का पूजन ग्राम महीगंज स्थित शिव मंदिर, सहनकोट देवी माता मंदिर, करमेल मंदिर, तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर तथा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।कार्यक्रम का संचालन रामलक्षण मंडल एवं नगर मंडल के अध्यक्षों के नेतृत्व में हुआ।
बताया गया कि शुक्रवार को रुद्रपुर देहात मंडल एवं पड़री मंडल तथा शनिवार को अन्य मंडलों में भी कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, रामलक्ष्मण मंडल अध्यक्ष सुनील निषाद,पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया संगम धर द्विवेदी सुनील गुप्तासंतोष गुप्ता गोपाल गुप्ता रमेश सिंह, मोहनउपाध्याय जय बहादुर गौतम, संगम द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, शिवम श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, अनिल गौतम, अभियान संयोजक जितेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें