बुधवार, 26 अगस्त 2026

पुलिस सुरक्षा के बीच बारावफात पर निकला जुलूस, अकीदतमंदों ने अदा की फातिहा

 
रुद्रपुर देवरिया । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले बारावफात के अवसर पर वुधवार को रुद्रपुर नगर व मदनपुर  में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पुलिस सुरक्षा के बीच निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को याद किया।

जुलूस का समाज सेवियो ने किया स्वागत दिए एक दूसरे को बधाई

जुलूस पुराने चौक से शुरू होकर बस स्टेशन, पुराने चौक, पुन्नी साहू चौराहा, इमामबाड़ा, खजुआ, लोहसाई थाना रोड होते हुए जमुनी चौराहा स्थित कर्बला पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी लल्लन गुप्ता डॉक्टर शशांक शेखर गुप्ता त्योहार का एक दूसरे की बधाई दी जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। कर्बला पहुंचने के बाद अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी और देश-दुनिया में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ की।

बारावफात मुस्लिम समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को याद करते हुए उनके जीवन, शिक्षाओं और मानवता, प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया जाता है। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक अनुशासन और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।

पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला जुलूस

जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीएम राजकुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागरउप निरीक्षक ज्ञान प्रसाद शुक्ला थे

मदनपुर मे जुलुस की कमान संभाली तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा व थानाध्यक्ष ने


मदनपुर नगर पंचायत में जुलूस की की कमान तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा , मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद , सहित पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की निगरानी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एडीएम वित्त ने बाढ़ चौकियों का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

रुद्रपुर देवरिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने बुधवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और तैयारियों का जायजा लि...