बुधवार, 26 अगस्त 2026

सावन में रुद्राभिषेक की बढ़ी भीड़, आम श्रद्धालुओं की पूजा प्रभावित

संध्या आरती में भी हो रही देरी; व्यवस्था सुधारने की मांगरुद्रपुर देवरिया सावन माह में मंदिर में रुद्राभिषेक कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्भगृह में रुद्राभिषेक के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण आम श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी कतार और अधिक समय लगने के कारण कई श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।श्रद्धालुओं का कहना है कि रुद्राभिषेक की व्यवस्था के लिए अलग से प्रबंध किए जाने की जरूरत है, ताकि आम श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना प्रभावित न हो। भीड़ के कारण मंदिर में होने वाली संध्या आरती भी निर्धारित समय से देर से होने की स्थिति बन रही है।

श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सावन माह में बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में रुद्राभिषेक की अलग व्यवस्था कराने, आम श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन समय रहते व्यवस्था दुरुस्त करे, जिससे धार्मिक अनुष्ठान के साथ आम लोगों को भी बिना परेशानी पूजा का अवसर मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एडीएम वित्त ने बाढ़ चौकियों का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

रुद्रपुर देवरिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने बुधवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और तैयारियों का जायजा लि...