बुधवार, 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन पर विधायक आवास पर होगा भव्य उत्सव क्रार्यक्रम आज

विधानसभा क्षेत्र की बहनों से समय से पहुंचने की विधायक ने की अपील

रुद्रपुर देवरिया  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।

विधायक जयप्रकाश निषाद ने विधानसभा क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी बहनों से रक्षाबंधन उत्सव में समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों के साथ उत्सव मनाना उनके लिए विशेष सौभाग्य की बात है।

विधायक ने क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल कमेटी के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी से समय से उपस्थित होकर रक्षाबंधन उत्सव को सफल बनाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एडीएम वित्त ने बाढ़ चौकियों का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

रुद्रपुर देवरिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने बुधवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और तैयारियों का जायजा लि...