रुद्रपुर। बुधवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर आयोजित भव्य रक्षा उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की हजारों महिलाओं और बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बहनों ने अपने चहेते विधायक जयप्रकाश निषाद की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश निषाद ने अपनी बहनों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी बहनों का मुंह मीठा कराया और उपहार भेंट कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बहनों के स्नेह और अपनत्व से पूरा वातावरण भावुक और उत्सवमय हो गया।
बहनों को संबोधित करते हुए विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि “आप सभी बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जिस विश्वास और अपनत्व के साथ आप सभी ने मुझे अपना भाई मानकर राखी बांधी है, उस रिश्ते की मर्यादा और आपकी सुरक्षा व सम्मान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहनों और मातृशक्ति का सम्मान एवं उनका सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक ने सभी बहनों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें