रुद्रपुर देवरिया रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस ने बेटियों और स्कूली छात्राओं के साथ स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट रिश्ते को मजबूत करने के लिए “राखी विद खाकी” कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया।प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि देवरिया पुलिस जनपद की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
सुरौली थाने में बच्चों ने बांधी राखी
राखी विद खाकी के तहत वुधवार को सुरौली थाने में रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जीवन ज्योति स्कूल बैदा और एकल विद्यालय पकड़ी बाजार से आए बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ ने थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनकी खुशियों में सहभागिता की और सुरक्षा का वचन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें