रुद्रपुर देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के बककुआ गांव निवासी अनुप यादव की शादी पांच मई 2026 को गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी 22 वर्षीय अन्नू के साथ हुई थी। बुधवार को अन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर के लोगों ने अन्नू को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटकी मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति अनुप यादव, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें