
रुद्रपुर, देवरिया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की एक अनूठी मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को तारा-सारा स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंची और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों व परिवारों के बीच रक्षाबंधन की खुशियां बांटी।
पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में निभाती है अपना कर्तव्य
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर, रामलक्ष्मण चौकी प्रभारी सौरभ सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान वहां मौजूद बच्चियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया।
थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने कहा कि, “पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं निभाती, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी अपना कर्तव्य समझती है। रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का संदेश देता है।”
पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार से बच्चों और उनके परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस द्वारा गरीबों की बस्ती में पहुंचकर खुशियां बांटने की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें