रविवार, 26 अक्टूबर 2025

कहां सुनी के दौरान दो भाइयो पर चाकू से हमला एक गंभीर रूप से घायल

छोटी घटना गंभीरता से न लेना पुलिस के लिए नासूर

रुद्रपुर देवरिया  एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर बगही मे कहां सुनी के दौरान उक्त गांव के ही एक व्यक्ति ने बाप बेटे पर चाकू से प्रहार कर दिया जिसमे दो लोग घायल हो गये जिसमें एक को गंभीर सर में चोट आई है

घायल युवक देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर हुआ रेफर

जानकारी के अनुसार बिशनपुर बगही निवासी अमरजीत से किसी बात को लेकर उक्त गांव के ही .एक व्यक्ति से  वाद विवाद चल रहा था जिसमें आज रविवार को कहा सुनी के दौरान उक्त व्यक्ति ने बाप बेटे पर चाकू से वार कर दिया जिसमें राजकुमार व भीम पुत्र अमरजीत घायल हो गए जहा परिजन  रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें भीम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने गोरखपुर रेफर किया है

 सूत्रों के अनुसार उक्त गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को  लेकर पचलड़ी  चौराहे पर झगड़ा हुआ था आज यह झगड़ा चौथी बार घातक रूप ले लिया

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली  है मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही जा रही है

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

नायव तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ छठ घाट का किया निरीक्षण

प्रधानों को दिया प्रकाश व सफाई व्यवस्था का निर्देश

रुद्रपुर देवरिया लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर शनिवार को नायव तहसीलदारअपने राजस्व कर्मियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के नरायणपुर पिडरा व असवन पार रकहट घाट का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान साफ सफाई प्रकाश आदि की व्यवस्था देखी और वहां के प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिया

उन्होंने कहा कि यह आस्था का त्यौहार है जहां छठी व्रती महिलाओं की भीड़ लगती है जिसको देखते हुए साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया गया है

रविवार, 12 अक्टूबर 2025

मध्यदेशीय वैश्य महा सभा के जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

  द्वारिका मद्धेशिया अध्यक्ष व महामंत्री भगवान दास महामंत्री निर्वाचित

रुद्रपुर देवरिया मध्यदेशीय वैश्य महासभा का चुनाव रविवार को काली मंदिर परिसर के हाल में चुनाव अधिकारी प्रदेश संयोजक राजनीतिक प्रकोष्ठ हरे राम गुप्ता पर्यवेक्षक शरद मद्धेशिया के नेतृत्व में हुआ जिसमें सर्वसम्मति से मद्देशिय वैश्य महासभा के अध्यक्ष द्वारिका मद्धेशिया व महामंत्री भगवान दास कोषाध्यक्ष राजन मद्धेशिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल मद्धेशिया  चुने गए 

 चुनाव अधिकारी के सहयोगी के रूप में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोरखपुर गणेश मद्धेशिया एवं एडवोकेट रामानंद  (दाढ़ी वाले) के अवधेश मद्धेशिया, सुभाष मद्धेशिया, सुधाकर गुप्ता,अच्छे लाल मद्धेशिया, उमाशंकर मद्धेशिया, दीनबंधु मद्धेशिया, दुर्गेश मद्धेशिया, राजबली मद्धेशिया, बिट्टू मद्धेशिया, जटाशंकर मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, कैलाश मद्धेशिया, नितिन मद्धेशिया, देवता मद्धेशिया सुनील मद्धेशिया, रमाकांत मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, विनय मद्धेशिया, दिनेश मद्धेशिया मनीष मद्धेशिया अनिरुद्ध गुप्ता, संजय मद्धेशिया विपिन मद्धेशिया ओमप्रकाश गांधी क्रांति गुप्ता मौजुद थे

 निर्विरोध पदाधिकारी के निर्वाचित होने पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र गुप्ता ने दूरभाष पर सभी पदाधिकारी को बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की अध्यक्षता जिला संरक्षक उमाशंकर गुप्त व संचालन कृपा निधान गुप्त ने किया।

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि

 

रुद्रपुर देवरिया भारत के पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित स्व मुलायम सिंह यादव  की तृतीय पुण्यतिथि पर रामजी सहाय पीजी कॉलेज मे एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसमे उपस्थित लोगो ने अपने नेता जी को पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित की 

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व  अध्यक्ष अवनीष यादव पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर गुप्ता, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह खोखा सिंह, अमित सोनकर सिंटू, अजय पटेल, विशाल सोनकर, सूरज यादव, शंकर जायसवाल , मनोज यादव,रमेश यादव सहित विद्यालय के छात्र छात्राओ ने  मुलायम सिंह के चित्र पर  पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर रामलीला का शुभारंभ आज

मुख्य अतिथि होंगे दंत चिकित्सक डॉ एसके शाही

रुद्रपुर देवरिया प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दुग्धेश्वर नाथ रामलीला समिति द्वारा दुग्धेश्वर नाथ रामलीला ग्राउंड में  67 वें वर्ष के रामलीला का आयोजन किया जाएगा

इसकी जानकारी रामलीला समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि रामलीला का आयोजन शनिवार से किया जाएगा जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ एस के शाही करेगे

आनंद सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की



गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

प्रतीकात्मक बने श्रीराम व लक्ष्मण को मनवढ़ो ने पीटा*

 मनोज रूंगटा

एकौना में निकली थी झांकी हिंदूवादी संगठनों ने दिया धरना मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान एस ओ एकौना व एस आई को किया लाइन हाजिर

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार को निकली प्रभु श्री राम की झांकी में मनवढ़ युवकों ने प्रतीकात्मक बने प्रभु श्री राम और लक्ष्मण की पिटाई कर दी

हिंदूवादी संगठन में एकौना चौराहे परदिया धरना

मुकदमा दर्ज चार को लिया हिरासत मे

जिसको लेकर हिंदू वादी संगठनो एकौना चौराहा पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान संजीव सुमन मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ

बताते चले कि एकौना ग्राम सभा में मंदिर पर नवरात्र के दिन से ही रामलीला शुरू हुआ था जहां पूर्णमासी के दिन मंगलवार को विशाल मेला लगा था जिसमें संचालको द्वारा विसारता की दुकान लड़कियों के लिए अलग बनाया गया था जिसमें पुरुष न जा सके जिसको लेकर कुछ मनवढ़ युवको उसमें जाना चाहा जहां मारपीट हो गई थी जिसकी सूचना संचालकों ने एकौना थाने पर दी थी 

परंपरा के अनुसार बुधवार को राम लक्षम्ण की झांकी भेड़ी बकरूआ मे घुमाया गया था जहां आज गुरुवार को एकौना में राम लक्ष्मण की झांकी घूम रही थी कि मनवढ़ युवकों ने बदलने के लिए प्रतीकात्मक बने राम लक्ष्मण की पिटाई कर दी जिस हिंदू वादी संगठन उग्र होकर एकौना चौराहे पर जाम लगा दिया जाम लगते ही पुलिस महकमा का हाथ पैर फूल गया जिसकी सूचना पुलिस कप्तान संजीव सुमन को मिलते ही मौके पर पहुंचकर हिंदूवादी संगठनों से मनवढ़ो के प्रति कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिस पर धरना समाप्त हुआ पुलिस सुरक्षा के बीच में झांकी को मंदिर कुटी पर पहुंचाया गया समाचार लिखे जाने तक पुलिस कप्तान थाने में बैठे रहे 

जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तानआश्वासन पर तहरीर मिलने के बाद  मनवढ़ युवक के ऊपर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी

पुलिस कप्तान ने एकौना थानाध्यक्ष व एस आई को किया लाइन हाजीर

पुलिस महकमा उठे सवाल पर ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन पूर्व को इसकी सूचना दी गई थी जिस पर कोई कार्यावाही नहीं की गई जिसको लेकर यह आज घटना घटी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि पुलिस ने घटना को संज्ञान में नहीं दिया इसलिए लापरवाही मानते हुए एस ओ एकौना निलंबित कर दिया

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिली तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर चार पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है 

रविवार, 5 अक्टूबर 2025

देवरिया बना प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी चैंपियन बागपत दूसरे स्थान पर गोरखपुर तीसरे स्थान

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अंडर -10 अंडर -13 तीरंदाजी  प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनेत ग्लोबल स्कूल ग्राम कन्हौली में आयोजित किया गया  प्रतियोगिता में 16 जनपद के 237 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी लिया।

16 जिलो के 237 प्रतिभागियो ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता देवरिया  की टीम ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया  दूसरा स्थान पर बागपत , तीसरे स्थान पर गोरखपुर तीरंदाजी की टीम रही

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉटर मधु सिंह ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ओलम्पियन संजीव कुमार सिंह,   आचार्य वेद कुमार, योगेन्द्र  राणा,अनिल कुमार सिंह, पवन सिंह, तीरंदाज कोच, स्कोरर सहित आयोजन समिति के सदस्य थे

  अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण भारत में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सुदूर  क्षेत्र में संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी की स्थापना की गई है। जिससे ग्रामीण भारत में निवेश भी आएगा और खेल  में हमारी युवा पीढ़ी सशक्त होगी। जिससे 2036 ओलंपिक में पदक भी प्राप्त होगा। बताया पार्टनर एसबीआई फाउंडेशन, ओएनजीसी, इंडियन आयल, पावरग्रिड, एसटीसीआई का भी आभार व्यक्त करते हैं। जिनके मदद के कारण यह संभव हो सका है

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

बरसात के चलते समाधान दिवस हुआ फीका कुल 13 प्रार्थना पत्र आए जिसमें चार का निस्तारण हुआ

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को एस डी एम हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते फरियादी कम दिखे .जिसमें कुल  13 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें चार का निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के अध्यक्षता में होना था जहां रास्ते में पेड़ गिरने की वजह से रुद्रपुर समाधान दिवस में नही आ सकी समाधान दिवस में राजस्व के 8 पुलिस के दो विकास के दो अन्य एक प्रार्थना पत्र पड़े

समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लाल तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा क्षेत्राधिकारी हरिराम याद व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता नायव तहसीलदार अनिल तिवारी अघिशासी अधिकारी नितेश गौरव एस .डीओ चंदन जायसवाल सहित राजस्व कर्मी उपस्थित थे

श्री खाटू श्याम जी प्रतिष्ठान का सांसद//मंत्री कमलेश पासवान ने किया शुभारंभ

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के जमुनी चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम के नए प्रतिष्ठान श्री खाटू श्याम जीसाड़ी सूट लहंगा का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने शनिवार को फीता काटकर किया नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व प्रतिनिधि छठठे लाल निगम अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया

कमलेश पासवान ने कहा कि रुद्रपुर नगर में ऐसे प्रतिष्ठान की अति आवश्यकता थी जहां एक छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध हो जायेगे उद्घाटन अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अरविंद शुक्ला जितेंद्र गुप्ता  मनीष गुप्ता इंजीनियर सुशील चंद अरुण मद्धेशिया संदीप पोद्दार राकेश जयसवालआदि भाजपा कार्यकर्ता वह व्यापारी उपस्थित थे दुकान के प्रोपराइटर मोती निगम ने आया अतिथियों का आभार व्यक्त किया

संजीव सिंह एकेडमी में अंडर-10 अंडर-13 तिरंदाजी प्रतियोगिताका हुआ आयोजन

राज्य सलाहकार अवनीश अवस्थी व केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया उद्घाटन

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के छात्राओं ने "आरंभ है प्रखंड गीत" प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली स्थित संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी में शनिवार को अंडर-10 और अंडर 13 तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया 

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी एसोसिएशन  द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी और केंद्रीय विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने तीर चला कर किया अर्जुन. द्रोणाचार्य और महात्मा पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के छात्राओं ने "आरंभ है प्रखंड गीत" प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया

संजीव सिंह आर्चरी एकेदमी के प्रयासों की सराहना की कहा- एकेडमी भविष्य में ओलंपिक राष्ट्रीय और एशियाई खेलों में लायगा पदक .अवनीश अवस्थी

मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने-अपने जीवन में तीरंदाजी का इतना व्यवस्थित वैज्ञानिक और तकनीकी प्रशिक्षण नहीं देखा उन्होंने संजीव सिंह आर्चरी एकेदमी के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में यहां से ओलंपिक राष्ट्रीय और एशियाई खेलों में पदक आएंगे

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए गौरव का विषय है एकेडमी.कमलेश पासवान

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने रुद्रपुर विधानसभा और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में ऐसी बेहतरीन तीरंदाजी एकेडमी खोलने के लिए संजीव सिंह को बधाई दी और एकेडमी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि यह स्थान देश का भविष्य गढ़ रहा है जो बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में निवासियों के लिए गौरव का विषय है

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह ओलंपियन आचार्य वेद कुमार एसडीएम हरिशंकर लाल वीडीओ एजाज अहमद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान पवन सिंह अनिल सिंह खड़क बहादुर सिंह भगवान सिंह रूपक आलेख त्रिपाठी सुभाष चौधरी विद्यालय के शिक्षक कोच प्रदेश के तीरंदाज मौजूद थे संचालन श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर मधु ने किया

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

विधायक जयप्रकाश निषाद का कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया गया जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने काटा केक कराया विधायकका कराया मुंह मीठा

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश निषाद का जन्मदिन उनके निवास स्थान लक्ष्मीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया गया जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुंह मीठा कराते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना

सीएम योगी ने विधायक जयप्रकाश को जन्मदिन की भी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रुद्रपुर  विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश निषाद के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पत्र लिखकर उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

 पिता के जन्म दिन पर विधायक पुत्र ने महिलाओं में किया वस्त्र वितरण

 अपने पिता जयप्रकाश  निषाद के जन्म दिन पर उनके पुत्र ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि युवा नेता विश्व विजय निषाद ने असहाय गरीबों में बस्त्र प्रदान किया उपस्थित महिलाओं ने विधायक के दीर्घायु होने की कामना की

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता विनोद गप्ता प्रबंधक सूर्य प्रकाश जयसवाल नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ऋषि सिंह वैभव सिंह कमलेश सिंह रमाशंकर निषाद राजू गुप्ता राजीव गुप्ता जितेंद्र सोलंकी अतुल सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

सोमवार, 29 सितंबर 2025

समाजवादी पार्टी ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी


रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में सोमवार को एक दस सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा को दिया  कहा कि हमारे जनहित के मुद्दे को अगर 15 दिन के अंदर निस्तारण नहीं किया गया तो हम समाजवादी धारण करने को बाध्य होंगे 

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी विजय प्रताप यादव जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी,शहादत हुसैन अंसारी, रामसेवक, अमरनाथ यादव, सुनील सिंह,लक्ष्मण निषाद,   ब्रिजेश पासवान महासचिव, संजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष, सिकंदर यादव ने रुद्रपुर तहसील परिषद पहुंचकर एक दस सूत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें कहा कि रुद्रपुर चौक पर प्रयोजित ढ़ग से हिंदू मुस्लिम लडाने को साजिश की जा रही है जिस पर  तुरंत पुलिसिया कार्रवाई करे यूरिया की किल्लत तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार. पिंडरा पुल के एप्रोच का तुरन्त मरम्मत कराने. सरकारी अस्पताल में दवा की आपूर्ति के साथ डॉक्टर के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए पशुओ में तेजी से फैल रही लम्पी बीमारी के रोकथाम व टीकाकरण गाँव में जर्जर पड़े तारों को बदलने का तत्काल कार्य किया जाए 

ज्ञापन देने वालो मे राजू यादव वशिष्ठ, राजेश यादव,धर्मनाथ यादव,रणवीर यादव,दिव्यांश श्रीवास्तव, दिग्विजय नाथ, सदाबआलम, हैदर अली, फखरुद्दीन, मदनपुर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख,धर्मेंद्र यादव, डॉ शशांक शेखर गुप्ता,लल्लन गुप्ता, मुरारी कनौजिया, प्रदीप यादव, रामकेवल यादव,काका चौधरी, साधु यादव राहुल यादव अबनीष शुक्ला अजय यादव, महंत प्रधान, विनोद, धर्मेंद्र , हंसनाथ,छोटेलाल गायक, मनीष जायसवाल व्यापारी नेता, विजय भैया, सत्यपाल यादव,संतु यादव सभासद, वसी अहमद, रिजवान अंसारी,शैलेंद्र पाल,राजू निषाद,राजाराम,लक्ष्मी मौर्य, नौशाद मिस्त्री सहित नेता कार्यकर्ता मौजूद थे

रविवार, 28 सितंबर 2025

त्यौहार के मद्देनजर रुद्रपुर पुलिस ने नगर मे किया पैदल गश्त

रुद्रपुर देवरिया दुर्गा पूजा के त्यौहार को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने पुलिस फोर्स के साथ नगर मे पैदल मार्च किया

रविवार के देर शाम क्षेत्राधिकारी हरिराम के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनिल कुमार उप निरीक्षक विनोद यादव वीरेंद्र कुमार .शिवम तिवारी आशीष राय रुवास चौधरी रामनिवास नगरके पुन्नी साहू चौराहा पक्का चौक बस स्टेशन इमामबाड़ा चौराहा आदर्श चौराहा सिमरौना चौराहा जमुनी चौराहा का पैदल गश्त  किया  

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि त्योहार सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया।

शनिवार, 27 सितंबर 2025

सतासी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

खेल से शरीर व स्वस्थ मन का होता है विकास जयप्रकाश निषाद

रुद्रपुर देवरिया सतासी इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय अंडर 19  बालक एवं बालिकाओं का खो-खो  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक जय प्रकाश निषाद में पंडित स्वं सुर्यवली पांडे व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया कालेज के प्रबंधक व प्राचार्य बैकुंठ कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा किऐसे आयोजन सेछात्र-छात्राओं का शरीर के साथ बुद्धि का भी विकास होता है हमारी सरकार ऐसे आयोजन कराकर क्षेत्र में छुपी प्रतिभा को निखार कर देश व विदेश में हो रहे प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर देती है

विशिष्ठ अथिती सह जिला विद्यालय निरीक्षकमिथिलेश पांडेए प्रधानाचार्य संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश सिंह नेखिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

कार्यक्रममें कॉलेज के प्रबंधक तरुण नरेंद्र पांडे रामदरश कुशवाह सभासद सज्जाद अली सहितजनपद से आए एक दर्जन से अधिक प्रधानाचार्य उपस्थित थे कॉलेज के प्रधानाचार्य बैकुंठ नाथ कुशवाहा ने आए अतिथियों का आभार प्रकट किया

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

मिशन शक्ति के तहत बच्चों को दी गयी बैंकिंग प्रणाली की जानकारी

रुद्रपुर देवरिया सरकार द्वारा चलाये जा रहे  मिशन शक्ति योजना के तहत शुक्रवार को बेसिक के विद्यार्थी वस स्टेशन स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर दयाशंकर पांडे, मनोज कुमार भाटिया, धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थी पहुंचे बैंक मैनेजर ने  बैंकिंग प्रणाली के बारे में विद्यार्थीयो को समझाया गया और  जानकारी दी 

मनोज भाटिया ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि व स्वावलंबी बन सके  इस दौरान छात्राओं में गुड़िया चौहान, सलोनी पांडे, रूपा सोनकर, सानू खातून अनुराधा पांडे  उपस्थित थी

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक


रुद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिशन शक्ति के तहतरामजी सहाय पी जी कॉलेज के सुमित्रा सहाय सभागार मे शुक्रवार को छात्राओं को जागरूक किया 

,कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र विभाग की असि. प्रोफेसर डॉ रेखा पाण्डेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं खासकर छात्राओं को सुरक्षा एवं संरक्षा प्रदान करना है,उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाना है,जिसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है!

डॉ.दिव्या त्रिपाठी, कॉमर्स  विभाग ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल होने पर प्रकाश डाला! डॉ पूनम मिश्रा ,गृहविज्ञान ने कहा कि लड़कियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और सबल होने के लिए जरूरी है कि वो संतुलित और पौष्टिक आहार ले

अध्यक्षता डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व संचालन डॉ सुधीर कुमार दीक्षित ने किया! विनीता दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया !

रात्रि गांव में ड्रोन कैमरा उड़ने से लोग दहशत में

 सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंच रही है गांव में

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में दो दिन से गांव में रात में ड्रोन कैमरा घूमने से ग्रामवासी दहशत हो गए हैं जहां लोग एक दूसरे को फोन कर जानकारी प्राप्त करते हुए प्रशासन को इतला दे रहे हैं

आज शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे ग्राम अम्मा महीगंज मरकरी आदि गावो ड्रोन देखा गया जिसकी सूचना रुद्रपुर  सुरौली थाना व एसडीएम को दी गई

एस डी एम हरिशंकर लाल ने बताया की जानकारी मिली है पुलिस मौके पर पहुंचकर पता लगा रही है

विधायक ने 25 लाख की लागत से बने आर सी सी सड़क का किया लोकार्पण

 रुद्रपुर के वौरडीह गाँव मे 700 मी. के मार्ग से आवागमन हुआ सुगम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के रुद्रपुर निवहीमार्ग किमी 8 पर ग्राम वौरडीह संपर्क मार्ग पर लगभग 25 लाख की लागत से बने 700 मीटर बने आर सी सी सड़क का लोकार्पण शुक्रवार को विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधान सभा में सड़क बिजली पानी का जाल बिछा रहा है सरकार की मंशा है कि हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाए इसके लिए मेरे द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है जनता की मांग ज्यादा दिन से चल रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया कार्यक्रम में प्रधान सन्नी निषाद सत्येंद्र साहनी कर्मवीर सिंह सोलंकी राम संतोष शुक्ला मुकेश संदीप जितेंद्र धीरज तिवारीआदि लोग थे

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

मिशन शक्ति अभियान में छात्रा को मिला मौका कक्षा 8 की छात्रा अंशिका एक दिन के लिए बनी B.E.O. किया स्कूलों का निरीक्षण

BEO ने अंशिका गुप्ता की आत्मविश्वासपूर्ण कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की

रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति अभियान के तहत संविलयन विद्यालय रुद्रपुर की कक्षा 8 की छात्रा अंशिका गुप्ता को एक दिन का रुद्रपुर  विकासखंड का खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) का दायित्व सौंपा गया।यह अधिकार  खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने दी

एक दिन की BEO  वनी अंशिका पहुंची अपने कार्यालय


एक दिन की BEO वनी आशिका जव कार्यालय पहुंची तो  खंड शिक्षा अधिकारी ने अंशिका गुप्ता का अपने कार्यालय पर स्वागत किया तथा कार्यालय के अभिलेख तथा कार्मिकों से परिचय कराया 

इस विशेष अवसर पर अंशिका गुप्ता ने खंड संसाधन केंद्र (BRC) का निरीक्षण कर संयुक्त विद्यालय रुद्रपुर का भ्रमण किया तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रशिक्षण तथा प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी की बैठक में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

उन्होंने विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त गणित ओलंपियाड विज्ञान ओलंपियाड तथा अंग्रेजी ओलंपियाड के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया। ब्लॉक रुद्रपुर में अच्छा कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  जिसमें सर्वाधिक नामांकन के लिए कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर के प्रधानाध्यापक श्री सत्य प्रकाश सिंह सिंह, प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर टू के प्रधानाध्यापक श्री नर्वदेश्वर मणि, कंपोजिट विद्यालय बैदा कोडर के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार, सत्यभामा त्रिपाठी रश्मि आर्या, दयाशंकर पांडे, लालकृष्ण सिंह, गिरीश चंद दुबे, एआरपी अंजनी सिंह  प्रवीण यादव,देवेंद्र यादव, वीर बहादुर सिंह, बलवंत सिंह अनुज यादव इत्यादि को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजकिशोर सिंह ने अंशिका गुप्ता की आत्मविश्वासपूर्ण कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।

 उन्होंने कहा कि "मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है, और अंशिका गुप्ता ने इस दायित्व को बखूबी निभाया।"

हार्न बजाने मे मना करने पर मनबढ़ों ने युवक पर किया जान लेवा हमला

 पांच नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पक्का चौक पर बुधवार के शाम  कुछ मनबढ़ों ने एक युवक पर कहा सुनी के दौरान  जान लेवा हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जिसका का इलाज चल रहा है पुलिसने युवक के पिता राम प्रताप पांडे के तहरीर पर पांच नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है 

पिता द्वारा दिए गए तहरीर  में बताया गया की पक्का चौक पर  एक  किराना दुकान के पास मेरा लड़का रजत खड़ा था  पीछे से तीन लोग मोटरसाइकिल पर आकर बार-बार हॉर्न बजाने लगे जिस पर उसने  हॉर्न बजाने से मना किया तो मनवढ़ नाराज़ होकर  लात-घूंसे और डंडों से पिटायी कर  दिया और फरार हो गये घटना आस पास के  सी सी टीवी कैमरे में कैद  है 

पीड़ित के पिता रामप्रताप पांडेय के तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद तथा लगभग 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

रामजी सहाय पी.जी. कालेज के प्राचार्य के माता के निधन पर शोक

 महाविद्यालय में हुआ शोक सभा आयोजित

रुद्रपुर देवरिया रामजी सहाय पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय की माता जी का लंबी बीमारी के बाद निधन होने के कारण मंगलवार  को महाविद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल एवं प्रबंधक डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव सहित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र_छात्राओं ने शोक सभा आयोजित किया जिसमें सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की एवं  शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान  करने की भी प्रार्थना की!

सोमवार, 22 सितंबर 2025

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शारदीय नवरात्र की पूजा कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी दिब्या मित्तल ने जनपद के प्रसिद्ध शक्ति स्थल देवरही माता मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ भगवती से समस्त जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण प्रगति की मंगलकामना की।

नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व

जिलाधिकारी ने कहा कि “नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। माँ भगवती की कृपा से जनपद में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

27 सितंबर को देवरही मंदिर के प्रांगण में होगा भव्य जागरण का आयोजन

डी एम ने नागरिकों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि पंचमी तिथि, 27 सितम्बर दिन शनिवार को साँय 6 बजे भक्तगणों के सहयोग से देवरही मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन-कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियाँ होंगी और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूँज उठेगा।

 जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित इस जागरण में सम्मिलित होकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

रविवार, 21 सितंबर 2025

डॉ विजय कांदूके पिता के निधन पर शोक

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉक्टर विजय कांदू के पिता गोपाल कांदू उम्र 72 वर्ष का निधन उनके निवास पर रविवार को हो गया बिगत दो महीना से वह बीमार थे जिनका इलाज चल रहा था

उनके निधन की खबर सुनकर विधायक जयप्रकाश निषाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता डॉक्टर घनश्याम गुप्ता मनीष मद्धेशिया गोपाल गुप्ता डॉक्टर सतीश जायसवाल नंदकिशोर गांधी मनोज रुंगटा विनोद गुप्ता इंजीनियर सुशील चंद रमेश गुप्ता डॉ एसके राव डॉक्टर सुशील मल्लआदि व्यापारी पहुंचकर शोक व्यक्त किया

शनिवार, 20 सितंबर 2025

जी एस टी 2.0 को लेकर व्यापारी वंधू की बैठक आज मुख्य अतिथि होंगे कमलेश पासवान

रुद्रपुर देवरिया जी एस टी 2.0 पर विशेष चर्चा को लेकर रविवार के दोपहर  रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सुमित्रा सभागार में व्यापारी बंधु की एक  सभा आयोजित की गयी है जिसके मुख्य अतिथि  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सांसद  वांसगाव कमलेश पासवान होगे

यह जानकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम नगर मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से देते हुए सभी व्यापारी बंधुओं,पदाधिकारी गण ,समस्त भाजपा पदाधिकारी गण कार्यकर्ता बंधुओं से समय से पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने कीअपील की

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गौरीबाजार विकास खण्ड का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की गहन जांच

रुद्रपुरदेवरिया जिलाधिकारी देवरिया  दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपराह्न  विकास खण्ड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण मे सफाई एवं व्यवस...