शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने फेज-5.0 के द्वितीय चरण में बालिकाओं को हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की जानकारी

रुद्रपुर  देवरिया रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान छात्राओं को बताया गया कि कोई भी आपात स्थिति में वे निम्नलिखित हेल्पलाइनों पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं:1930 - साइबर हेल्पलाइन1090 - वूमेन पावर लाइन 102 - गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन181 - वूमेन हेल्पलाइन108 - एंबुलेंस सेवा1098 - चाइल्डलाइन112 - आपातकालीन पुलिस सेवा

इन नंबरों को छात्राओं को याद रखने और आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच के इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

राष्ट्रीय पोषण मिशन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप-निरीक्षक श्री निवास यादव, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा तथा महिला कांस्टेबल कंचन यादव की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाई।


गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली मे विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व चार शिक्षको का सम्मान पूर्वक किया गया विदाई

रूद्रपुर देवरिया इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षको का गुरुवार को विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पूर्वक विदाई की गई

सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सुभाषचन्द्र सिंह व अध्यापकगण  अरूण त्रिपाठी,मारकण्डेय सिंह,सिद्धेश्वर सिह व चन्द्रभान सिंह  को अंग वस्त्र  व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनता इण्टर कालेज पिपरा कछार के पूर्व प्रधानाचार्य  कौशल किशोर सिह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत भावुक है। आप सभी को विदाई देते हुए खुशी और उदासी दोनों का एहसास हो रहा है। आप लोगों ने न केवल अपने  वर्षों के शानदार करियर में इस संस्थान को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में हमेशा  मार्गदर्शन भी किया। 

आपकी मेहनत, ईमानदारी और मुसीबत के समय मुस्कुराकर समाधान खोजने की क्षमता हम सबके लिए प्रेरणादायक रही है। आपने इस कार्यालय को केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार बनाया। आप लोगों के जाने से यहाँ एक खालीपन ज़रूर रहेगा, लेकिन आपकी यादें और सीख हमेशा हमारे साथ रहेंगी। इस दौरान विद्यालय परिवार में नवनियुक्त प्रधानाचार्य रामप्रसाद का स्वागत किया

शिक्षक संघ इकाई मंत्री  दीपनारायण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि उस को रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था।सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला। सभी का जीवन स्वस्थ, सुखमय और आनंदमय रहे। आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा

कार्यक्रम में गोरखनाथ त्रिपाठी रामचंद्र गुप्ता, खड्ग बहादुर, सिंह, सर्वेश द्विवेदी, सम्राट जायसवाल,अमित कुमार यादव, उमंग सिंह, विमलेश, रामबदन प्रजापति, सहित समस्त शिक्षकगण,शिक्षिका,लिपिक,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजेश कुमार शर्मा ने आये अतिथियों का आभार प्रकट किया।

अज्ञात कारणो से खेत में खड़ी फसल मे लगी आग हजारो का हुआ नुकसान

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर पाया काबू

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पीछे  सहनकोट स्थित  खेत में आग लग गई जिससे 25 कट्ठा खड़ी फसल जलकर खाक हो गई आग अज्ञात कारणो से लगना बताया जाता है

बताते चले की सहनकोट में किसानों की फसल खड़ी है जिसको लेकर किसान चिंतित हैं गुरुवार को धर्मेंद्र यादव पुत्र काशीनाथ यादव के खेत में खड़ी फसल मे आग पकड़ ली और आग विकराल रूप ले लिया 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची वरिष्ठ फायर सुमित कुमार मद्धेशिया व टीम दीपक सिंह राजाराम सिंह अमरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर आग बुझाने मे लग गये लगभग एक घंटे मे आग पर काबू में पा लिया नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी धर्मेंद्र यादव के अनुसार लगभग पचास हजार का नुकसान हुआ है

चार पहिया से बाइक में ठोकर मारने की परिजनों ने थाने में दी तहरीर

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर निवही मार्ग पर बुधवार के रात्री एक चार पहिया वाहन  से बाइक में ठोकर लगने की बाइक स्वामी ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर वाहन से ठोकर मारने का आरोप लगाय तथा क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में पहुंचा

एकला मिश्रौलिया निवासी रामानंद ने रुद्रपुर कोतवाली में दिए गए तहरीर में बताया कि मेरा पुत्र बाइक से रुद्रपुर जा रहा था की हड़ही पुल के पास एक चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पुत्र घायल हो गया

हल्का के दरोगा वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन मालिक को सूचना दी गई है

रामजी सहाय पीजी कॉलेज में फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी जी कॉलेज मे गुरुवार को  शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा एम ए प्रथम वर्ष का छात्रों का स्वागत  एम ए अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें  विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया

फेयर वेल में खुश्बू बनी मिस फेयरवेल और वसुंधरा  त्रिपाठी मिस फ्रेशर

आयोजित कार्यक्रम मे कु.खुशबू मिस फेयरवेल,कु. वसुंधरा त्रिपाठी मिस फ्रेशर और नौसीबा खान को बेस्ट परफॉर्मर घोषित किया गया

प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन काफी भावुक करने वाला है,आज आप सभी यहां से विदा ले रहे हैं ,ये आपके जीवन की शुरुआत है ,आप महाविद्यालय में शिक्षार्थ आए थे अब समाज में सेवार्थ जाना है,आप जहां भी जाएं महाविद्यालय का नाम रोशन करें!

विभागाध्यक्ष शरद चन्द्र वर्मा ने कहा कि  शिक्षा शास्त्र विषय हमें न केवल पढ़ने_पढ़ाने का कौशल सिखाता है बल्कि हमें संवेदनशील, जागरूक और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है,आप जिस क्षेत्र में जाएं अपना नाम रोशन करें!

डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

डॉ विमल कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के साथ साथ सामुदायिक  भावना का विकास होता है

 प्रो संतोष कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थी ही शिक्षक और महाविद्यालय के पहचान होते हैं,इस महाविद्यालय में आपने जो भी सीखा है उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें

कार्यक्रम को डॉ आशुतोष कुमार सिंह,डॉ मनीष कुमार,डॉ आनंद मोहन,श्री बृजेश कुमार,डॉ रेखा पाण्डेय,डॉ विनीता दीक्षित,डॉ पूनम मिश्रा ने भी संबोधित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की!

डॉ विनोद कुमार गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम का संचालन नौसीबा ने किया

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

आरपीएफ ने की छापेमारी चोरी का सामान बरामद

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को आर पी एफ देवरिया ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जंगल पिपरा में छापेमारी की जहां से रेलवे का सामान बरामद किया

बुधवार को मुखभी की सूचनापर रेलवे सुरक्षाबाल के उप निरीक्षकमुकेश कुमार मैं टीम के साथ जंगल पिपरा स्थित एक दुकान पर छापा मारे जहां से रेलवे का पार्ट पेंडाल क्लिप लाइन प्लेट कैंडल जनरेटर लाइनर स्कोर ड्रैगनआदि सम्मान बरामद किया जाम ओके से दुकानदार फरार हो गया

टीम ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है

रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिला जॉब ऑफर

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन रामजी सहाय पी जी कॉलेज  के प्रांगण में किया गया जिसमें एल आई सी इंडिया बीमा शक्ति, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सत्या माइक्रो कैपिटल, टाटा कैपिटल, सिद्धार्थ बजाज देवरिया,एवं पेरिग्राइन सिक्योरिटी सर्विसेज जैसी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया

रोजगार मेले मे 311अभ्यर्थियों ने कराया  पंजीकरण 50 को मिला जाँव

रोजगार मेले मे 311अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमे शैक्षिक योग्यता , साक्षात्कार एवं अनुभव के आधार पर लगभग 50अभ्यर्थियों.को जॉब ऑफर किया गया,ऑफर मिलते ही प्रारंभिक रूप से चयनित छात्र_छात्राओं के चेहरे खिल गए

प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने इस मेले के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पहला अवसर है जब हमारे नॉन टेक्निकल महाविद्यालय में इस तरह का कोई आयोजन किया गया है, ये हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है अक्सर इस तरह के आयोजन तकनीकी संस्थाओं में ही होते रहे है!

इस अवसर पर  रोहन अपूर्व सिन्हा,जिला सेवायोजन अधिकारी,देवरिया एवं कुमार रोहित,प्रबंधक,टेक्नोलॉजी,राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि.देवरिया  सहित  अन्य  संस्थाओं के अधिकारी एवं प्राध्यापकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे

मेला संयोजक धीरज कुमार  एवं सह संयोजक डॉ अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

बिना मान्यता प्राप्त संचालन हो रहे विद्यालयों पर होगी कार्रवाई राज किशोर सिंह

रुद्रपुर देवरिया बिना मान्यता प्राप्त के क्षेत्र में चल रहे विद्यालयों को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सख्ती दिखाई गई है जिसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति  जारी की है

राज किशोर सिंह ने कहा कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार के तहत बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड वसूला जाएगा 

उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त या नॉन स्कूलिंग /डमी स्कूल चल रहा है तो उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दें अन्यथा निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी 

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को जिस माध्यम वह कक्षा तक की मान्यता सक्षम अधिकारी द्वारा प्राप्त है इस माध्यम व कक्षाओं तक विद्यालय संचालित किया जाए नियम विरुद्ध पाये जाने  पर कार्रवाई की जाएगी

कोटेदारों के संग बैठक कर एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए किया प्रेरित

रुद्रपुर देवरिया बुधवार को तहसील सभागार में  एस डी एम हरिशंकर लाल ने कोटेदार (राशन डीलरों) के साथ बैठक कर फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया वैठक मे  भलुवनी .बैतालपुर. गौरी बाजार आशिक के साथ रुद्रपुर नगर व ग्रामीण के उपस्थिल  कोटेदार उपस्थित थे 

कोटेदार किसानों का अधिक से अधिक करावे  पंजीकरण 

एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि शासन के मंशा केअनुरूप अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है जिसके लिए कोटेदार राशन वितरण के समय किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें और यह सुनिश्चित करें कि राशन वितरण में किसी प्रकार की किसानों को और सुविधा न हो

यह एक डिजिटल आईडी है जो कृषि योजनाओं जैसे पीएम किसान के लिए अनिवार्य है

पूर्ति निरीक्षक गुफरान ने सभी कोटेदारों को निर्देशित किया कि फार्मर किसान रजिस्ट्री के लिए कोटेदार अपने दुकान पर एक फ्लैक्सिबल बोर्ड लगा ले और राशन वितरण के समय किस के फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक करें

बैठक में रुद्रपुर नगर .के अशोक पोद्दार बालेंद्र पांडे मनीष गुप्ता सुरेश सिंह अरविंद सिंह शिव मूर्ति सिंह .तथा ग्रामीण क्षेत्र के .रामकुमार सिंह चंद्रशेखर गीता देवी प्रदीप शुक्ला शेषनाथ अयोध्या प्रसाद सहित भलुवनी गौरी बाजार बैतालपुर आशिक के कोटेदार उपस्थित थे

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

अज्ञात वाहन ने बाइक मे मारी टक्कर तीन घायल एक की हालत गंभीर

मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

रुद्रपुर देवरिया राम लक्षन देवरिया मार्ग पर खोराराम के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है

जानकारी के अनुसार रामलक्षन निवासी साजिद पुत्र सेराज उम्र 18 वर्ष अपने भाई शहीद तथा झंगहा निवासी रिश्तेदार शमशेर पुत्र सलीमके साथ बाइक से मंगलवार को देवरिया जा रहा था कि खोराराम के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए ग्रामीणों ने 108 नंबर पर सूचना दी जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें रिश्तेदार शमशेर को  गंभीर  चोट लगी है तीनों का इलाज देवरिया सदर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है

रामजी सहाय पी जी कालेज ने में बुधवार को लगेगा रोजगार मेला निजी कंपनियां करेंगी चयन

बेरोजगार युवकों के लिए लगाया गया रोजगार मेला

रुद्रपुर देवरिया भारत सरकार एवं उ.प्र. शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रुद्रपुर नगर स्थित रामजी साहेब पीजी कॉलेज में  पूर्वाह्न 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

 यह जानकारी प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने देते हुये बताया कि  कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां—पद्मिनी मेकाट्रॉनिक्स, हिताची कैश मैनेजमेंट एवं बजाज एजेंसी आदि—द्वारा देवरिया सहित अन्य जनपदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। 

 उन्होंने कहा अधिक जानकारी के अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा

शिवम मैरेज हाल में मनाया गया .भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस

भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुन निर्माण का संकल्प कमलेश पासवान

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के शिवम मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को भाजपा का 47 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया 

मुख्य अतिथि ने पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ 

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जहा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम ने अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया

मुख्य अतिथि कमलेश पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुन निर्माण का संकल्प है 

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष नगर पंचायत छठठे लाल निगम ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक सतत चलने वाली पार्टी है इसके नीव के ईट  पार्टी के कार्यकर्ता है 

सभा को जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह भाजपा नेता मोहन उपाध्याय महेश मणि रमेश सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान ने भी संबोधित किया

इस दौरान विनोद गुप्ता जितेंद्र गुप्ता दिलीप जायसवाल तेज प्रताप गुप्ता ऋषि सिंह कमलेश सिंह सुनील निषाद महेश वर्मा अंशुल त्रिपाठी विशाल द्विवेदी भगवान यादव सुनील गुप्ता सुभाष मद्धेशिया रामजतन पुजारीकौशल किशोर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

नेताओं के आगमन पर सड़क हुआ जाम पुलिस जाम हटाने में जुटी

रुद्रपुर के इमामबाड़ा स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा के स्थापना दिवस पर नेताओं की जुटी गाड़ियों की भीड़ से  सड़क पर जाम लग गया जहां सभा होने तक पुलिस जाम हटाने में जुटी रही

पॉक्सो एक्ट मे वाछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  सेमरौना पुल के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर देवरिया वीते दिन नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में  नामजद वाछित अभियुक्त को रुद्रपुर पुलिस ने मुखवीर की सुचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया 

बताते चले कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र कृतपुरा निवासी एक युवक ने उक्त गाँव के एक युवक ने नावालिक लड़की से दुष्कर्म किया था जहां पिड़िता की मां ने रुद्रपुर कोतवाली तहरीर देकर उक्त युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जिस पर पुलिस ने मु0अ0सं0-134/26 धारा 137(2) बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उक्त युवक की खोजबीन कर रही थी 

मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कांत का. गोरख नाथ गौड ने सेमरौना पुल के पास से अजीत उर्फ गोलू निषाद पुत्र राम छबीले निवासी कृतपुरा  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि 21 मार्च को नाबालिक लड़की को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया था विवेचना के साथ संकलन के आधार पर उक्त अभियुक्तपर धारा 65(1)87 बी एन एस   व 3/4( 2) पास्को एक्ट की धारा बढ़ोतरी की गई है

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने सत्य विजय यादव

 कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रूद्रपुर (देवरिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के सस्तुति पर रुद्रपुर क्षेत्र के पचलड़ी निवासी सत्य विजय यादव को  समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व समाजवादी लोहिया वाहिनी में सक्रिय कार्यकारणी के सदस्य के रूप मे भूमिका निभा रहे 

 उनकी नियुक्ति से जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।

 नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सत्यविजय यादव ने इसे अपने लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 इनके मनोयन पर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, अजय सिंह ‘पिंटू’, विजय प्रताप यादव, सांसद रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, प्रदीप यादव, राजू यादव, विधानसभा महासचिव बृजेश पासवान सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सत्यविजय यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

संजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान विश्व का पहला एकीकृत ग्रामीण तीरंदाजी अकादमी

 लक्ष्य 2032/36 ओलंपिक में पोडियम तक 

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली मे श्री नेत ग्लोवल परिसर स्थित सजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान विश्व का पहला एकीकृत ग्रामीण तीरंदाजी अकादमी बन गया है जिसमे यू.पी के साथ अन्य प्रदेश के वच्चे भी तीरदाजी का प्रशिक्षण ले रहे है जो विश्व का पहला स्थान वन गया है जिसका संचालन अर्जुन द्रोणाचार्य से सम्मानित कोच संजीव सिंह कर रहे जिनका लक्ष्य 2032/36 ओलंपिक में पोडियम तक हैं जिनकेनेतृत्व में बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं

संजीव सिंह ने बताया कि सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय साईं की मान्यता प्राप्त अकादमी है जहा 70 मीटर का आउटडोर रेंज के साथा 18 मीटर का इनडोर रेंज भी है इनमे 2 सितारा ओलंपिक हॉस्टल - वातानुकूलित, चार और दो सीटों वाले संलग्न शौचालय की सुविधा है बच्चो के लिए समर्पित खेल विज्ञान केंद्र - शरीर विज्ञान (स्टेबिलिटी फोर्स प्लेटफॉर्म, वीओ2 विश्लेषण, पोलर हार्ट रेट मॉनिटर, ईएमजी), मनोविज्ञान (ईईजी - ब्रेन वेव मैपिंग), फिजियोथेरेपी, बायोमैकेनिक्स (रिंग शॉट 3डी सिस्टम, डार्टफिश, मेंटिस, फोर्स प्लेटफॉर्म), स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग लैब) के साथ सौना, स्टीम, जकूज़ी, चिलर और आरओ यूनिट के साथ गर्म और ठंडी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है समर्पित खेल विज्ञान टीम - समर्पित फिजियोथेरेपिस्ट, फिजियोलॉजिस्ट,मनोवैज्ञानिक, एस एंड सी विशेषज्ञ, पोषण विशेषज्ञ है मेरे मार्गदर्शन में प्रशिक्षित और अनुभवी रिकर्व और कंपाउंड कोच। निदेशक के रूप में 11 महीनों के भीतर महिला एनआरएटी, मिनी नेशनल, एसजीएफआई और यूपी राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ

एफसीआरए, आयकर छूट, सीएसआर1, एनजीओ दर्पण, सोसायटी पंजीकरण की स्वीकृति

राष्ट्रीय ब्रांडों के साथ साझेदारी - एसएआई, सीबीएसई, एसबीआईएफ, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, एम3एम फाउंडेशन, एचएसआईएल, ईएसएसपीएल, एसटीसीआई फाइनेंस लिमिटेड, आईसीआईसीआई फाउंडेशन है

उन्होंने कहा कि हम सव ओलंपिक यात्रा का हिस्सा  ग्रामीण प्रतिभाओं से लेकर 2032/36 ओलंपिक में पोडियम तक है

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

विधायक जयप्रकाश निषाद ने वित्तीय वर्ष में 136 करोड़ की 19 परियोजनाओं की स्वीकृति पर गिनाई उपलब्धियां

रुद्रपुर देवरिया उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री/ विधायक जयप्रकाश निषाद में रुद्रपुर अपने कैंप कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता की और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  सरकार में रुद्रपुर विधानसभा में क्षेत्र में सड़कों का जाल विछेगा जिसके लिए वित्तीय वर्ष में 19 परियोजनाओं पर 136 करोड रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है

उन्होंने बताया कि नेबुआ नौरंगिया हटा गौरी बाजार रुद्रपुर कपरवार मार्ग पर 66 लाख 38 हजार भलुवनी रुद्रपुर वाया पकड़ी मार्ग पर 42 लाख 5 हजार एकला मिश्रौलिया

 मुसहर संपर्क मार्ग 76 लाख 84 हजार जगत सेमरौना केवटान टोला संपर्क मार्ग सहित 19 परियोजनाओं पर 136 करोड़ 26 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत हुई है विधान सभा क्षेत्र में पुल पुलिया के भी कार्य होगे

स्थगन आदेश के चलते बस स्टेशनका कार्य अधर में


विधायक जयप्रकाश नषाद ने जर्जर बस स्टेशन के निर्माण पर कहा कि स्थगन आदेश के चलते बस स्टेशन का कायाकल्प आधर में  बस स्टेशन का कायाकल्प हो जिसके लिए प्रयास जारी है
विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए पूरी तरह संकल्प हैआने वाले रुद्रपुर विधान सभा मे विकास का कार्य पटल पर मिल का पत्थर साबित होगा

ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर आ रही तकनीकी खामियो के विरोध मेअधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार को दिया ज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील क्षेत्र में कृषि भूमि से संबंधित विक्रय विलेखों के ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही तकनीकी खामियों के विरोध में अधिवक्ताओं ने बार संघ अध्यक्ष सत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में, सहायक महानिरीक्षक निबन्धक को सम्बोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार शशिकांत सरोज को सौंपा। अधिवक्ताओं ने वर्तमान व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए पूर्व प्रणाली बहाल करने की मांग की।

तकनीकी खामियां दूर होने तक पूर्व प्रणाली बहाल को करने की मांग की

अधिवक्ताओं ने दिए ज्ञापन में कहा गया कि नई ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते बैनामे और पंजीकरण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे क्रेता-विक्रेता, अधिवक्ता एवं आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में पक्षकार जरूरी दस्तावेज व धनराशि लेकर भटक रहे हैं, जबकि उनकी सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी तय करना भी कठिन होगा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा जारी खतौनियों में व्यापक त्रुटियां हैं, जिन्हें ठीक किए बिना ऑनलाइन प्रणाली लागू करना व्यावहारिक नहीं है।

 उन्होंने कहा कि निबंधन व राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर को जोड़ने की योजना बिना स्थानीय स्तर पर सुझाव लिए लागू की जा रही है, जिससे समस्याएं और बढ़ रही हैं। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि वर्तमान व्यवस्था जारी रही तो न केवल सरकारी राजस्व प्रभावित होगा, बल्कि आम जनता को भी अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जब तक तकनीकी खामियां दूर नहीं होतीं, तब तक पूर्व पंजीकरण व्यवस्था बहाल की जाए।

 ज्ञापन देने वालो मे महामंत्री विनोद कुमार पाठक, नागेंद्र राव, फणीन्द्र नाथ पाण्डेय, अशफाक, अनिल यादव, गोपी यादव, विश्वविजय कुमार मल्ल, अक्षय, कृष्णमूर्ति त्रिपाठी, विकास दुबे, मुकेश कन्नौजिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे

देवरिया में अवैध संचालन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

  डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी की कार्रवाई 

रुद्रपुर देवरिया अवैध अस्पताल के छापेमारी अभियान को लेकर शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  शहर के न्यू कॉलोनी स्थित अवैध रुप से संचालित एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। उन्होंने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों को सील करके मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई किया।

नाम बदलकर हो रहा था अस्पताल संचालित

डिप्टी सीएमओ अश्वनी मुख्य नेतृत्व में तीन सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यू कॉलोनी स्थित आविका क्लिनिक का नाम बदलकर तृषिका क्लिनिक के से संचालित हो रहे अस्पताल पर छापा मारा। 

टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। मोके पर अस्पताल के मौजूद कर्मचारी सरिता यादव व खुशबू चौहान ने टीम को बताया कि दो दिन पूर्व ही अस्पताल का नाम अविका से तृषिका क्लिनिक किया गया है। 

निरीक्षण में पाया गया कि  क्लिनिक के पैड पर फीजिशियन डॉ दयाशंकर राय का नाम लिखा था। उपस्थिति कर्मचारियों द्वारा टीम को क्लिनिक का कोई भी अभिलेख न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।

 डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर यह छापेमारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चल रही है। अवैध हास्पिटल बंद कराने तक यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान टीम में अरुण शाही, सूरज आदि मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 38 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें पांच का हुआ निस्तारण

पड़े प्रार्थना पत्र का त्वरित निस्तारण करे लापरवाही क्षम्य नही ए डी एम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील सभागार में शनिवार को ए डी एम राजस्व एवं वित्त रामशंकर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां कुल 38 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें पांच का निस्तारण कर दिया गया

समाधान दिवस में राजस्व के साथ गैस के भी प्रार्थना पत्र पड़े थे जिसमें शादी के कार्ड लगाकर गैस उपलब्धता करने की मांग की गई थी

समाधान दिवस में रुद्रपुर मस्जिद वार्ड निवासी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय शिव शंकर ने भू माफियाओं द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया वहीं देवकली निवासी सुमन पुत्री रुदल ने आवासीय पट्टे की भूमि पर अन्य द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया

आधा दर्जन से अधिक मांगलिक कार्यों के लिए गैस उपलब्ध कराने का पड़ा प्रार्थना पत्र

इसी क्रमे गोला वार्ड निवासी उमेश पुत्र पारस चिलवन मोहान निवास रामप्रवेश तथा अनिल सहित आधा दर्जन लोगों ने गैस के किल्लत को लेकर अपने वहां पड़े मांगलिक कार्य के लिए गैस उपलब्ध कराने की बात कही

एडीएम रामशंकर ने पड़े प्रार्थना पत्र को त्वरित निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया

   38 प्रार्थना पत्र में मात्र पांच का निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 38 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे राजस्व के 18 पुलिस के 8 विकास चार अन्य आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के पांच का निस्तारण कर दिया गया

समाधान दिवस में एस डी एम हरिशंकर लालक्षेत्राधिकारी हरिराम यादवत हसीलदार चंद्रशेखर वर्मा नायव तहसीलदार अनिल तिवारी अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव एस डी ओ चंदन जायसवाल सहित अन्य विभाग के अधिकारी व राजस्व कर्मी उपस्थित थे

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

परासिया अहीर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है वस उसे 
निखारने की जरूरत  विश्व दीपक त्रिपाठी

सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सोनू घाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटीआई की टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है। मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच देने की होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं और उनमें खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मैच मे सोनू घाट ने आईटीआई को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी और निर्धारित 6 ओवर में 37 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों पर 9 रन जोड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता बरती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ रन बनाना शुरू किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंततः सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

मिशन शक्ति टीम ने रुद्रपुर में चलाया जागरूकता अभियान

 

रुद्रपुर देवरिया मिशन शक्ति पेज 5 -0 के द्वितीय चरण अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम रुद्रपुर ने शुक्रवार को रुद्रपुर नगर  में जागरूकता अभियान चलाया जिसमे महिलाओं बच्चियो  तथा छात्राओं को जागरूक किया

 शुक्रवार को उप निरीक्षक श्री निवास यादव आरक्षी गोरख का0 कंचन यादव म.का. रीता यादव ने महिलाओं के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी विभिन्न योजना जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सामूहिक विवाह योजना  रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला  सम्मान कोष योजना फैमिली काउंसलिंग साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया । बाल विवाह अपराध के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और महिला सुरक्षा महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के बारे में बताया गया

 भारत सरकार द्वारा बनाए गए *नए कानून* के बारे में जागरुक किया और लोगो कोजारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 102,108,112,181,1076,1090,1076, 1930 इत्यादि के बारे में जानकारी दी और  पंपलेट वितरण किया

हत्या में नामजद अभियुक्त को मदनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी से मना करने पर नाराज होकर युवक ने की काजल की हत्या

रुद्रपुर देवरिया मदनपुर थाना क्षेत्र के वराव निवासी एक युवक द्वारा युवती की हत्या में नामजद युवक को मदनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

बताते चले कि मदनपुर निवासी शिवानंद की पुत्री काजल को उक्त गाँव निवासी वीर बहादुर ने हत्या कर शव को घोठे मे छुपा दिया था जिसके विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा कर विधिक कार्रवाई कर रही थी 

मृतका के पिता ने दिये गये तहरीर मे बताया कि युवक मेरी पुत्री से जबरदस्ती शादी करना चाहता था मना करने पर अभियुक्त ने बुधवार को  खुन्नस खाकर मेरी पुत्री को जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी

मुखबिर की सूचना पर मदनपुर थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद उप.निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह का.आनन्द प्रताप यादव का.अनुप कुमार का. राहुल कुमार सिंह नेगुरुवार को मदनपुर पेट्रोल पंप से आगे सेमरा पुल के पास से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती पर गुरुवार की संध्या दुग्धेश्वर नाथ मंदिर स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

माह के प्रथम  मंगलवार को भी होता है भंडारे का आयोजन

रुद्रपुर देवरिया हनुमान जयंती पर दूग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जहां देर रात तक हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इसके पूर्व मंदिर पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया

बताते चले कि हनुमान मंदिर पर माह के प्रथम मंगलवार को 12 महीना भंडारे का आयोजन किया जाता है

डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसी के खिलाफ FIR के आदेश, जांच में मिली गड़वड़ी

पूर्ति निरीक्षक के तहरीर पर गैस एजेंसी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

रुद्रपुर देवरिया देवरिया जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच में  अनियमितताएं पाये जाने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर  एजेंसी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं

जिला पूर्ति अधिकारी एवं प्रशासनिक टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में एजेंसी के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों में भारी गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, मूविंग रजिस्टर एवं चालान प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे गैस आपूर्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

जांच में ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक स्टॉक के बीच बड़ा अंतर पाया गया। कई सिलेंडर रिकॉर्ड में दर्शाए गए, लेकिन मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, कुछ सिलेंडरों की संख्या वास्तविकता से भिन्न पाई गई।

मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को डीएसआरसी के माध्यम से 88 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा बुकिंग के क्रम का पालन नहीं किया जा रहा है और मनमाने तरीके से गैस वितरण किया जा रहा है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।

उपभोक्ताओं का आरोप बिना सिलेंडर दिए ही रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी गयी

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर दिए ही रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी गई थी। इस संबंध में 22 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

इसके अतिरिक्त, एक वाहन से प्राप्त गैस सिलेंडरों को समय से ऑनलाइन रिसीव नहीं किया गया, जिससे रिपोर्टिंग में विसंगति उत्पन्न हुई। बाद में अभिलेखों में हेरफेर कर स्थिति को छुपाने का प्रयास भी किया गया।

पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं एलपीजी (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

देर रात्री पूर्ति निरीक्षक दिलीप सिंह के तहरीर पर भटनी थाना  पर गैस एजेंसी के खिलाफ वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया इस दौरान एसडीएम दिशा श्रीवास्तव व नायव तहसीलदार भी उपस्थित थे

मिशन शक्ति अभियान: बैंक में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन व योजनाओं की दी जानकारी

रुद्रपुर (देवरिया)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को रुद्रपुर नगर स्थित यूनियन बैंक में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान ...