मनोज रूगंटा
रुद्रपुर देवरिया भाजपा की तीन प्रदेश में ऐतिहासिक हुई जीत में आज मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बनाए जाने पर भाजपायों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश में दो दिन तक चले उथल-पुथल में हाई कमान द्वारा डॉक्टर मोहन यादव को विधायक दल नेता चुनने के बाद आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सांसद बांसगांव कमलेश पासवान देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी विधायक सदर देवरिया शलभ मणि त्रिपाठी विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पकड़ी मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह राम लक्षन मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह अरविंद शुक्ला जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता कौशल किशोर सिंह रमेश सिंह जितेंद्र गुप्ता महेशमाणि आदि ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें