मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

जिलाधिकारी ने किया एंबुलेंस का निरीक्षण

 मनोज रूंगटा



रूद्रपुर देवरिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रतिस्थापित होने वाली एंबुलेंसों का निरीक्षण मंगलवार की सायम जिलाधिकारी  अखंड प्रताप सिंह ने किया। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को आधुनिक सुविधाओं से युक्त 14 एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिन्हें खराब एंबुलेंस से प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय एंबुलेंस की संख्या पुनः 77 हो जाएगी। इससे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीएम ने बताया कि शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों से उद्घघाटन करा इन एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। 

  इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डॉ पूनम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोतवाली मे दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक सूचना से पत्रकार रहे अनजान!

 रुद्रपुर देवरिया  दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर ...