रूद्रपुर देवरिया आगामी 15 दिसंबर को महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज देवरिया के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें 401 जोडो का विवाह कराया जायेगा
यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने देते हुये वताया कि
यह योजना समस्त वर्गों हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत वैवाहिक जोडे में प्रति जोडा कुल रु० 51 हजार व्यय होगा,
जिसमें 35 से 40 हजार विधवा / परित्यक्ता / तलाकशुदा महिलाओं को) कन्या के बैंक खातें में तथा 10 हजार गृहस्थी के सामग्री तथा कन्या के वस्त्र-आभूषण आदि 5 हजार विधवा/परित्यक्ता / तलाकशुदा महिलाओं को तथा 6 हजार भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें