मनोज रूगंटा
रुद्रपुर देवरिया : प्रदेश सरकार द्वारा पर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुस्त समाधान योजना के तहत 8 नवंबर से दिए गए सरचार्ज में छूट को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड देवरिया वी के सिंह के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी प्रत्यूष बल्लभ अवर आभियन्ता शशांक चौबे ने अपने कर्मचारियों के साथ मंगलवार को रैली नगर के रामलीला मैदान से सीसी रोड दुर्गा मंदिर कचहरी रोड गोरखपुर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहा उन्होंने उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए छुट का लाभ लेने की अपील की ।
अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को पहले आवो पहले पाओ के तर्ज पर छुट का लाभ ले।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को छुट का लाभ दिया गया है जिसमें उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठा ले क्योंकि छुट का यह आखरी व अंतिम मौका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें