रविवार, 24 दिसंबर 2023

कोटा चयनित में मेदनापुर का कोटा मीना सिंह के पक्ष मे

खुली बैठक में 377 लोग मीना सिंह के पक्ष में तथा 360 माधुरी देवी के पक्ष में दिया अपना समर्थन

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया: रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड बैतालपुर के ग्राम मेदनापुर में आज रविवार को नोडल अधिकारी के देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में कोटा चयन को लेकर 377 लोगों ने मीना सिंह के पक्ष में अपना समर्थन दिया जहां माधुरी देवी को 360 लोगों में समर्थन दिया जहां मीना देवी 17 मतों से कोटा अपने पक्ष में कर लिया बताते चले कि मेंदनापुर का कोटा दरोगा सिंह के नाम था जहां 6 माह पूर्व कातिपय कारणों स निलंबन कर दिया गया था जो बगल स्थित महीगंज गांव में इंद्रावती देवी के यहा अटैच था जिसको लेकर 3 दिसंबर को खुली बैठक होनी थी लेकिन पत्रावली पूर्ण न होने से उसे निरस्त कर दिया गया 

जहां एस डी.एम के निर्देश पर नोडल अधिकारी देवेंद्र सिंह पटेल के अध्यक्षता में नायव तहसीलदार अनिल तिवारी के देखरेख में कोटा का चयन प्रारंभ हुआ जहां खुली बैठक में तीन आवेदन आए जिसमें कमला देवी ने अपना आवेदन उठा लिया 

वही मीना सिंह व माधुरी देवी में मीना सिंह पत्नी रंजीत को 377 लोगों ने समर्थन दिया वहीं माधुरी देवी पत्नी संजय मिश्रा को 360 लोगों में जिसमें 17 मतों से मीना देवी कोटा अपने पक्ष में करा लिया 

नोडल अधिकारी देवेंद्र पटेल ने बताया कि कोटा चयन मे मीना देवी के पक्ष में प्रस्ताव हुआ है जो उच्च अधिकारियों के लिए प्रेषित कर दी गई 

खुली बैठक में एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ए डी ओ आईएसबी उमेश कुमार सचिव संदीप त्रिपाठी ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश द्विवेदी प्रवीण कुमार पूर्ति निरीक्षक सहित ब्लॉक कर्मी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...