नाली का पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ मे होकर वच्चे स्कूल जाने को मजबूर
मनोज रूंगटा
रुद्रपुर बस स्टेशन से दुग्धेश्वर नाथ मार्ग पर रामचक मोड पर नाले से सड़क पर बहता है गंदा पानी
रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर बसस्टेशन से दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रोड रामचक मोड़ स्थित ट्रांसफार्मर के पास गांव में जाने वाली सड़क पर नालियों का पानी जमा होने से स्कुली वच्चो के साथ राहगीरो चलना दुश्वार हो गया है जिस पर बच्चे व राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जा रहे हैं
मालूम हो कि इस रोड पर स्कूल संचालित होता है जहाँ नित्य बच्चे उसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं, जो आये दिन कीचड़ की वजह से गिरकर चोटिल होते हैं । खासकर महिलाओं व बच्चियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों में तब्दील सड़क पर जलजमाव के कारण स्कूली के साथ राहगीरो को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ नियमित रूप से नाली की सफाई भी नहीं होती है जिसके कारण पानी की निकासी बंद है। पानी जमा होने से लोगों में संक्रमण की बीमारी फैलने का भी डर बना है । जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण आस-पास के लोगों को हमेशा इस परेशानी से गुजरना पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें