सोमवार, 18 मार्च 2024

रासेयो ने मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया

 रासेयो ने मतदाता  जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया

मनोज रूंगटा

मतदान करना हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है. प्राचार्य

रूद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी जी कॉलेज  में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर  के छठें दिन स्वच्छता जागरूकता अभियान  चलाकर आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की,तत्पश्चात बौद्धिक चर्चा के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली  गई

,रैली को कालेज के प्राचार्य प्रो .बृजेश कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयसेवको को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े  लोकतांत्रिक  देश  में रहते है, हमारी सरकार जनता के वोट से तय होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए,मतदान करना हमारा अधिकार एवं कर्तव्य दोनों है, हमे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए,

रैली मे प्रो संतोष यादव,डॉ आशुतोष सिंह,डॉ मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...