मनोज़ रूंगटा
आधिकारिक पुष्टि के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा में लगभग 2200 बुजुर्ग मतदाता केवल 22 ने घर से मतदान करने की इच्छा जाहिर की
रुद्रपुर देवरिया चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं को घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है जिसमे रुद्रपुर विधानसभा में कुल 2200 बुजुर्ग मतदाताओ मे 22 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया ताकि वह अपना मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सके
2200 बुजुर्ग नामित मतदान में 22 ने किया पोस्ट वॉलेट से मतदान यानी प्रतिशत मात्र एक
रुद्रपुर तहसील के मतदाता कार्यालय के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा में कुल लगभग 2200 मतदाता 85 प्लस की सूची बी एल ओ द्वारा दी गई है जिसमें इनके अनुसार मात्र 22 लोगों ने अपना मतदान घर से करने की इच्छा जाहिर की जहा इनका पोस्टल वैलेट से मतदान कराया गया
वताते चले कि भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों ब दिव्यांग जनों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की है 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन(पीडब्ल्यूडी) वैकल्पिक घर से मतदान करने सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
आयोग की यह पहल महत्वपूर्ण कदम
चुनाव आयोग की यह पहल चुनावी प्रक्रिया की समावेशिता व पहुंच सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है
जिम्मेदारों पर उठ रहे हैं सवालिया निशान
लेकिन रुद्रपुर विधानसभा में बीएलओ के अनुसार 85 प्लस में मात्र 22 मतदाताओं ने अपनी इच्छा घर से मतदान करने जाहिर की जिनका मतदान करा लिया गया इसमें साफ सफेद झूठ नजर आता है कि क्या पूरे विधानसभा में केवल 22 बुजुर्ग है जिन्होंने मतदान करने की इच्छा की या जिम्मेदार वहां तक पहुंच नहीं पाये यह सवालिया निशान है
रुद्रपुर नगर के समाजसेवी शिवहरि त्रिपाठी ने बताया कि रुद्रपुर नगर में ही सैकड़ो मतदाता है जो चलने की स्थिति में नहीं है जो पचासी प्लस के ऊपर हैं क्या वी एल ओ उनके यहां पहुंचे इसका जीता जागरण उदाहरण वृजराज तिवारी जो पचासी से ऊपर हैं जो आन वेड हैं वह भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना मतदान करना चाहते हैं त्रिपाठी ने अभी तक बीएलओ द्वारा पर्ची न पहुंचाने का आरोप भी लगाया
एस डी एम ने कहा लापरवाही बरतने वाले पर की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में एस डी एम रत्नेश तिवारी ने बताया कि बी एलओ द्वारा रुद्रपुर विधानसभा की 22 बुर्जुग मतदाताओ की लिस्ट दी है जिन्होंने मतदान स्थल पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई थी जिनका पोस्टल वैलेट से मतदान करा दिया गया है अगर वी एल ओ ने लापरवाही की है तो जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी
मौसम विभाग में हिट वेव को लेकर किया एलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दो जून तक हाई अलर्ट हिट वेव को देखते हुए किया है जहां कोई व्यक्ति बिना काम के घर से बाहर खुले आसमान के नीचे न निकले क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक होने का बताया जा रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें