मनोज रूंगटा
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढी सड़कों पर पसरा सन्नाटा
रूद्रपुर देवरिया यू पी में पड़ रही प्रचंड गर्मी मे 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान से लोग उवल पड़ रहे हैं जहां मौसम विभाग के अनुसार45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुसार है तापमान से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा है
जिले में लगातार 43 डिग्री से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बना है दिन में तेज धूप जीना मुहाल कर रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा है यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के इस तापमान के कारण लोग गर्मी से उबल गए हैं। गर्म पछुआ हवाएं चल रही है। हवा में नमी महज 20 फीसदी रह गई है। नमी कम होने से हीट इंडेक्स बढ़ गया। हीट इंडेक्स करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार लू का प्रकोप चल रहा है। दिन में लू चल रही है। दिन में हवा की रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। ज्यादातर हवाएं पश्चिम दिशा से चली। गर्म पछुआ हवा के कारण सूरज की तपिश का अहसास और बढ़ गया मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है
मौसम विभाग का अनुमान .चार दिन कहर बरपाएगा सूरज. चलेगी लू
तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर से बुधवार से शुक्रवार तक मौसम और गर्म हो सकता है। दिन का तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान गर्म पछुआ चलेंगी। शनिवार से आसमान में बादलों की एंट्री हो सकती है। अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिलेगी
हीट वेव से डायरिया व त्वचा के मरीज अस्पतालो मे बढ़े
तेज धूप, लू और हवा से अस्पतालों में डायारिया और चर्म रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है मेडिसिन विभाग में 30 फीसदी मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें