शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

गाव गाव जाकर महिलाओं को जागरूक करना मेरा लक्ष्य रेनू

 मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति महिलाओं व बालिकाओं में सशक्त बनाने के लिए नई पहल शुरू डा राव


रूद्रपुर देवरिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम मे  मिशन शक्ति अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहा उपास्थित एएनएम, आशा को सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी साइकोलॉजिस्ट मीनू जायसवाल ने महिलाओं को कानूनी अधिकार व हक के बारे में जानकारी देने के साथ  कि महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती उसकी जानकारी दी और कहा महिलाए “महिला हेल्प डेस्क” की सहायता ले खुद को सुरक्षित रख सकती हैं

स्वास्थ चिकित्साधिकारी  डा० सतेंद्र कुमार राव ने बताया कीमिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति महिलाओं व बालिकाओं में सशक्त बनाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वह अपने हक का इस्तेमाल कर सकें।

 स्वास्थ्य शिक्षा अघिकारी विकास कुमार महिलाओं को बताया कि हेल्प डेस्क पर कोई भी महिला, बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। यहां महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहती हैं, ताकि वह सहज तरीके से अपनी समस्या बता सकें। इसके अलावा महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। 

 इस दौरान मानसिक विभाग से वर्षा सिंह, डा० अर्चना शाही, डा सुशील मल,नीतू, सुशील कुमार पांडेय, वीरेंद्र सन्याल,एएनएम सुनीता देवी, राजकुमारी, सुनीता यादव, प्रीतिलता सिंह, अंजू सिंह सहित सभी आशा मौजूद थी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...