रविवार, 16 फ़रवरी 2025

स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया इण्टरनेट मिडिया पर अराजक रील्स व विडियो वेब सीरीज व फिल्मों में दिखाये गये इन्स्टंट व दंबगई की रिल्स (दबंग बादशाह सम्राट, 307/302/333 आदि नाम से) बनाकर सोशल मिडिया  पर प्रसारित कर के आम जनमानस में भय उत्पन्न को लेकर  पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान पर मदनपुर पुलिस ने स्टंट कर रील  बना रहे एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है

मदनपुर पुलिस ने बताया कि मदनपुर व वरहज थाना क्षेत्र के 14 युवक चंदन चौहान कुरमहा थाना बरहज शिवप्रताप यादव खुदिया खुर्द विकाश गोड़ नकईल धर्मवीर सिंह अमित यादव केवटलिया विकास यादव मनिहरपुर अतुल सिंह पुत्र रामनरायन सिंह समोगर मनीष चौहान  शिवेन्द्र सिंह पुत्र  नकईल प्रदीप यादव केवटलिया अमन पाल निवासी देवकली जयराम हिमांशू यादव केवटलिया संदीप मिश्रा केवटलिया नीरज गुप्ता नकईल थाना मदनपुर को को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है गिरफ्तार करने वालो मेप्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह वह पुलिस टीम थी 

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की अपील 

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक के पोस्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनपद वासियों से अपील किया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट न करें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पुलिस का यह अभियान जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जारी रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...