मंगलवार, 27 मई 2025

पंचायत सम्मेलन में अहिल्याबाई होलकर के कार्यों और उनके योगदान को किया गया याद

 अहिल्याबाई होलकर हमारे शासन की पथ प्रदर्शक- दुर्गा राय

रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोका लोक माता देवी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर विधान सभा मे पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन लक्ष्मीपुर स्थित आरती मैरिज लान में किया गया। जिसमें अहिल्याबाई द्वारा समाज हित में किए गए कार्यो को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अहिल्याबाई होलकर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया।

 इस दौरान मुख्य अतिथि संत कबीर नगर पूर्व जिलाध्यक्ष/ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा अहिल्याबाई द्वारा किए गए कार्यो केा भुलाया नहीं जा सकता है।उनका धर्म निष्ठ जीवन जन सेवा सुशासन मर्यादा हमारे शासन की पथ प्रर्दशक है  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस ऐतिहासिक वर्ष मनाते हुए उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है

अहिल्याबाई का त्याग और प्रशासनिक क्षमता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक जयप्रकाश निषाद

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि अहिल्याबाई का त्याग और प्रशासनिक क्षमता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है भाजपा इनके जीवन संघर्ष और शासन काल के ऐतिहासिक कार्यों को जनता तक पहुंच रही है

जन्म शताब्दी स्मृति पर कार्यक्रम संयोजक कमलेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

कार्यक्रम संयोजक कमलेश सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी स्मृति पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में जिला मंत्री महेश मणि संगम धर द्विवेदी मंडल अध्यक्ष ऋषि सिंह वैभव सिंह राम संतोष शुक्ला दिलीप जायसवाल जितेंद्र गुप्ता जय बहादुर गौतम सुनील गुप्ता प्रियंका मौर्य कुसुम लता माधुरी चंद्रशेखर निषाद महेंद्र गुप्ता जवाहर मिश्रा मनीष किशन सिंह रमेश दुबे अमन सिंह जितेंद्र जायसवाल श्याम नारायण रणविजय सिंह महावीर राजेश यादव आसाराम मुकेश कुमार आदि कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोटरसाइकिल के ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर वरई वार्ड निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम नगीना की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस में ...