शनिवार, 11 अप्रैल 2026

थाना समाधान दिवस बना औपचारिकता, 11 में सिर्फ 2 मामलों का निस्तारण

रुद्रपुर, देवरिया। शासन की प्राथमिकता में शामिल समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को रुद्रपुर सर्किल के तीनों थानों रुद्रपुर, एकौना और मदनपुरमें किया गया, लेकिन यह कार्यक्रम महज औपचारिकता बनकर रह गया। कुल 11 प्रार्थना पत्रों में से केवल 2 का ही निस्तारण हो सका, जिससे फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा।

एकौना थाना में एडीएम प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका।

रुद्रपुर कोतवाली में पड़े छ:प्रार्थना पत्र में मात्र दो का निस्तारण

रुद्रपुर कोतवाली में एएसपी आनंद पाण्डेय की अध्यक्षता तथा तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में 6 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से केवल 2 का निस्तारण हुआ।

वहीं मदनपुर थाना में किसी राजस्व अधिकारी के न पहुंचने के कारण थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां 2 प्रार्थना पत्र पड़े, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।

समाधान दिवस में रुद्रपुर कोतवाली में कल्याण सिंह सागर, मदनपुर में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद तथा एकौना में थानाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।


स्थानीय लोगों का कहना है कि समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह व्यवस्था प्रभावहीन होती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अवधेश निगम बने रुद्रपुर एसडीएम, हरिशंकर लाल का बरहज तबादला

बरहज कांड में प्रशासनिक फेरबदल रुद्रपुर देवरिया बरहज में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते ...