शनिवार, 11 अप्रैल 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां

रुद्रपुर, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘गांव/वार्ड चलो अभियान’ के तहत रुद्रपुर नगर में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते नौ वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, वहीं गरीबों को मुफ्त राशन वितरण सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

इसके साथ ही सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई गई है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

अभियान के दौरानभाजपा नेता विनोद गुप्ता रुद्रपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मनोनीत सभासद दिलीप जायसवाल, तेज प्रताप गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष अंशुल त्रिपाठी, मंडल मंत्री संजीव गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक छोटेलाल दुसाद, सभासद तेज प्रताप गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अवधेश निगम बने रुद्रपुर एसडीएम, हरिशंकर लाल का बरहज तबादला

बरहज कांड में प्रशासनिक फेरबदल रुद्रपुर देवरिया बरहज में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते ...