जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पहनाई माला, दिया प्रशस्ति पत्र
रुद्रपुर (देवरिया)। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) को सफलतापूर्वक पूरा करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सातों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी सम्मानित कर्मियों को माला पहनाकर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्कृष्ट कार्य सराहा। साथ ही उन्हें लंच बॉक्स और मिल्टन की पानी की बोतल भेंट की गई।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि SIR-2026 बेहद संवेदनशील और जिम्मेदारी भरा कार्य था। सभी कार्मिकों ने पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण से इसे पूरा किया। उन्होंने कहा, “ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।”
सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी
विधानसभा 336 रुद्रपुर : सुबोधनाथ पांडे, जयंती रावत
जिला निर्वाचन कार्यालय : निर्मल कुमार, विजय कुमार पांडे, भावना निषाद, अरविंद कुमार शर्मा
विधानसभा 337 देवरिया : आकिब अंसारी, पूजा
विधानसभा 338 पथरदेवा : संजय कुमार, उमेश कुमार
विधानसभा 339 रामपुर कारखाना : मिथिलेश कनौजिया, सर्वेश कुमार
विधानसभा 340 भाटपार रानी : नागेश्वर प्रसाद
विधानसभा 341 सलेमपुर : प्रशांत कुमार
विधानसभा 342 बरहज : प्रदीप शर्मा
सम्मान समारोह में सभी चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें