अधिकारियों की होमगार्ड परीक्षा में लगी ड्यूटी फरियादी हुए बैरंग वापस
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर सर्किल के मदनपुर, एकौना और रुद्रपुर थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस इस बार फीका नजर आया। कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन इनमें से केवल 3 का ही निस्तारण किया जा सका।
जानकारी के अनुसार, जिले में होमगार्ड परीक्षा में अधिकारियों की ड्यूटी लगने और जनगणना प्रशिक्षण में राजस्व कर्मियों की व्यस्तता के कारण समाधान दिवस का असर कम दिखा। कई स्थानों पर अधिकारी और कर्मचारी पूरी संख्या में मौजूद नहीं रहे, जिससे फरियादियों को निराशा हाथ लगी।
रुद्रपुर कोतवाली में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
मदनपुर थाने में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ, जहां कुल 2 प्रार्थना पत्र आए, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो पाया।
वहीं, एकौना थाने में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का निस्तारण किया गया।
कुल मिलाकर, अधिकारियों की अनुपस्थिति और व्यस्तता के चलते समाधान दिवस अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका, जिससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें