शनिवार, 18 अप्रैल 2026

समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, 41 में से 15 का मौके पर निस्तारण

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील सभागार रुद्रपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अवधेश निगम ने की। इस दौरान कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

बताया गया कि समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह को करनी थी, लेकिन बरहज में अधिवक्ता प्रकरण में व्यस्तता के चलते वह उपस्थित नहीं हो सके।

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। इसके अलावा खड़ंजा, सड़क और नाली जैसी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में आवेदन आए। कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 22 राजस्व, 8 पुलिस, 2 विकास, 2 खाद एवं रसद तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। एसडीएम ने राजस्व विभाग के 15 मामलों का तत्काल निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को बाकी मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, पूर्ति निरीक्षक गुफरान शेख, एसडीओ चंदन जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फुटबॉल टीम के 5 खिलाड़ियों का यूपी पुलिस में चयन, विद्यालय में सम्मान समारोह

कन्हैया यादव बघौचघाट, देवरिया। क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मीपट्टी के लिए शनिवार का दिन गर्व और खुशी से भरा रहा। विद्यालय की फ...