शनिवार, 18 अप्रैल 2026

समूह की महिलाओ ने यू.पी वडौदा बैंक राम लक्षन में तालाबंदी वंद कर किया हंगामा, कामकाज ठप

मौके पर पहुंची पुलिस खुलवाया ताला

रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के रामलक्षन स्थित यू.पी. बड़ौदा बैंक में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंक में ताला बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से बैंक का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया और ग्राहक परेशान रहे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को समूह के दो गुटों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई थी, जिसमें समूह की कोषाध्यक्ष गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की मीरा निषाद, दुलारी देवी, माधुरी देवी, संगीता देवी और सुगंधा देवी के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार को इसी मामले को लेकर गीता देवी के पक्ष की महिलाएं बैंक पहुंचीं और ताला बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। अचानक तालाबंदी से बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रामलक्षन चौकी प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया और बैंक का ताला खुलवाया। इसके बाद बैंक का कामकाज फिर से सामान्य रूप से शुरू कराया गया।

बताया जा रहा है कि लक्ष्य प्रेरणा संपूर्ण स्तरीय संघ, रामलक्षन में वर्ष 2025 से ही चुनाव को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है, जिसके चलते समूह के खाते का संचालन भी लंबे समय से बाधित था। हाल ही में अधिकारियों के निर्देश पर खाते का संचालन शुरू हुआ था। इसी बीच एक पक्ष द्वारा बैंक से धन निकासी किए जाने पर दूसरे पक्ष ने विरोध जताते हुए विवाद खड़ा कर दिया।


सूत्रों के अनुसार, बैंक अधिकारियों को लगातार फोन कॉल भी आ रहे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और बैंक का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फुटबॉल टीम के 5 खिलाड़ियों का यूपी पुलिस में चयन, विद्यालय में सम्मान समारोह

कन्हैया यादव बघौचघाट, देवरिया। क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मीपट्टी के लिए शनिवार का दिन गर्व और खुशी से भरा रहा। विद्यालय की फ...