मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

भूसा रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

 

रुद्रपुर देवरिया कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोलिया गांव में भूसा रखने को लेकर दो पटीदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात दो पटीदार सोहन व मोहन से भूसा रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। 

एक पक्ष के सोहन उम्र 55 वर्ष कौशल्या उम्र 45 वर्ष सुनैना उम्र 18 वर्ष नैना उम्र 16 वर्ष घायल हो गए वहीं दूसरे  पक्ष के पिपुष  घायल हो गया

 मारपीट की सूचना मिलते ही हल्का दरोगा कृष्णकांत  मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दरोगा कृष्णकांत राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हुई है, जिसमें दोनों तरफ के लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट पाँच घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर देवरिया सुरौली  थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलगड़हा में मंगलवार को जमीनी रंजिश को लेकर पटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ...