रुद्रपुर नगर पंचायत के ढेड़ा स्थान स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छठठे लाल निगम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हमें सदैव सम्मान और पालन करना चाहिए। उन्होंने बाबा साहब के संघर्षों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा सामाजिक समरसता और समानता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें