रुद्रपुर देवरिया सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलगड़हा में मंगलवार को जमीनी रंजिश को लेकर पटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
घायलों में शांति देवी (पत्नी बंसी), मन्नू साहनी (25 वर्ष), मनोज साहनी (40 वर्ष), मोनिका (35 वर्ष) तथा ज्योति (15 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था,
पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें