मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

तहसील सभागार में मनाई गई अंबेडकर जयंती, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प 

रुद्रपुर देवरिया  तहसील सभागार में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एडीएम (राजस्व/वित्त) रामशंकर, एसडीएम अवधेश निगम तथा तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 एडी एम ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

एस डी एम अवधेश निगम में कहां कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्ग दर्शक हैं हमें उनके बताएं रास्ते पर चलने की आवश्यकता है

इस मौके पर तहसील के राजस्व कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सड़क हादसे में स्कूल प्रबंधक की मौत, इलाज के दौरान KGMU में तोड़ा दम

रुद्रपुर/देवरिया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक राजदेव निषाद की इलाज के दौरान लखनऊ के केजीएम...