रुद्रपुर, देवरिया। नगर के टेढ़ा स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और सम्मान से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक जयप्रकाश निषाद ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
सभा के दौरान एसडीएम अवधेश निगम, थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया, समाजसेवी मनोज त्रिपाठी, जितेंद्र गुप्ता, जय बहादुर गौतम एवं महेश वर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक सभासद उपेंद्र मास्टर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।
सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें