शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

कन्हैया यादव

बघौचघाट (देवरिया)। क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर निवासी फसीबुल्लाह सिद्दीकी (पुत्र हजरत अली) विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में वह मेडिकल जांच कराने बाइक से बिहार गए थे। मेडिकल जांच के बाद गुरुवार देर रात वापस लौटते समय एनएच-28 पर तमकुहीराज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुशीनगर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और विदेश जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देख रहा था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी हुस्ना खातून और मां नजबून निशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी वसीम अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान नौशाद अहमद समेत कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व प्रधान नौशाद अहमद ने कहा कि फसीबुल्लाह की असमय मौत से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पराली की आग आश्रम तक पहुंची, फलों के पेड़ झुलसे, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

  रुद्रपुर, देवरिया। शासन-प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को वेल...