शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

डिजिटल जनगणना को लेकर सतासी इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण, एसडीएम ने किया निरीक्षण

रुद्रपुरदेवरिया सतासी इंटर कॉलेज में चल रही 16वीं जनगणना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को एसडीएम अवधेश निगम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुरुवार से आयोजित इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजरों और संबंधित कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से जनगणना करने, मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) और डाटा संकलन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरणों के माध्यम से डेटा फीडिंग की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि जनगणना कार्य में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि यह देश की 16वीं जनगणना है, जिसे पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक मकानों का सूचीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 22 मई से 22 जून तक विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेकर निर्धारित समय सीमा में कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा, ताकि सही और सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक परिवार का विवरण सही ढंग से दर्ज किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया में देवनन्दन इंटर कॉलेज का जलवा, सलोनी बनीं जिला टॉपर

  कन्हैया यादव बघौचघाट (देवरिया)। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में देवनन्दन इंटर कॉलेज, वृक्षापट्टी-पथरदेवा के छात्रों ने शानदार प्र...