शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

देवरिया में देवनन्दन इंटर कॉलेज का जलवा, सलोनी बनीं जिला टॉपर

 कन्हैया यादव

बघौचघाट (देवरिया)। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में देवनन्दन इंटर कॉलेज, वृक्षापट्टी-पथरदेवा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना परचम लहरा दिया। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों ही वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में सलोनी प्रजापति ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि सलोनी ने जेईई मेन भी क्वालीफाई किया है। इससे पहले हाईस्कूल में भी वह जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उनके पिता पथरदेवा बाजार में किराना दुकान चलाते हैं, जिससे उनकी सफलता और भी प्रेरणादायक बन गई है।

इसी क्रम में शालू यादव ने 89.20 प्रतिशत अंक के साथ जनपद मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं तमन्ना खातून (88.2%), सना परवीन (88%) और संजना गुप्ता (87.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

हाईस्कूल परीक्षा में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। साक्षी राव और अंशुला यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आकांक्षा तिवारी (91%), रोशनी सिंह (90.6%), राकेश पासवान (90.2%) और करन गुप्ता (90%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मा यादव, प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव समेत समस्त शिक्षकगणों ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर - नरायणपुर असवनपार मार्ग पर नगवा के समीप धंसी सड़क, आवागमन पर संकट

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर  नारायनपुर–असवनपार मार्ग पर नगवा गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। सड़क ...