सोमवार, 13 अप्रैल 2026

नवागत एसडीएम ने अधिवक्ताओं से किया परिचय, बार-बेंच समन्वय पर जोर

रुद्रपुर, देवरिया तहसील सभागार में सोमवार को नवागत उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने बार एसोसिएशन रुद्रपुर के अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे ने की।

बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना उनकी प्राथमिकता एस डी एम

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। 

उन्होंने कहा कि तहसील में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के प्रति वह संवेदनशील हैं और इनके त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही अधिवक्ताओं से मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि तहसील में विकास कार्यों के साथ न्यायिक प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओ.पी. मणि सहित वशिष्ठ नारायण पांडे, रमेश मणि, राजेश्वरी मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, फणींद्र नाथ पांडे, सुधांशु मौलि ओझा, विजय सिंह, नागेंद्र राव, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह, अनिल यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, आनंद शंकर मणि, विश्व विजय मल्ल, अनिल पांडे, कृष्णमूर्ति मणि, शशि भूषण, आनंद प्रकाश मिश्रा, सतीश गुप्ता, रामेश्वर मणि, अजीत त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, पंकज शुक्ला, वीरसेन राव, धीरज सिंह, गोपीनाथ यादव, बालेन्दु पांडे, शशिकांत सिंह, संतोष, निलेश श्रीवास्तव, हिमांशु त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे


बैठक में बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट पाँच घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर देवरिया सुरौली  थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलगड़हा में मंगलवार को जमीनी रंजिश को लेकर पटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ...