एसडीएम बोले— समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता
रुद्रपुर, देवरिया। भीषण गर्मी और लू के बीच शनिवार को रुद्रपुर सर्कल के विभिन्न थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। रुद्रपुर सर्कल के रुद्रपुर, एकौना और मदनपुर थानों में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र पांच मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका।
लू के थपेड़ों में न्याय की आस लिए पहुंचे फरियादी
इस दौरान एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि "थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।"
समाधान दिवस में रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, एकौना थानाध्यक्ष आनंद पांडेय, मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद नगर पंचायत अध्यक्षप्रतिनिधि मदनपुरअली आजम शेख सहित लेखपाल एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें