शनिवार, 23 मई 2026

मदनपुर थाने मे बकरीद के त्यौहार को लेकर हुयी पीस कमेटी की वैठक

एस डी एम ने शासन की गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश

रुद्रपुर देवरिया। बकरीद के त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना मदनपुर परिसर में एसडीएम अवधेश निगम की अध्यक्षता एवं क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर नमाज अदा न की जाए। आवश्यकता पड़ने पर नमाज दो पालियों में अदा की जा सकती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करे 

एसडीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न की जाए तथा कुर्बानी के अवशेषों का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को त्योहार के दौरान साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद, नगर पंचायत मदनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आलम शेख, लाल अहमद, शाहिद सभासद सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जनहित के मामलों में कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता ने डीएम से लगाई गुहार

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सदस्य एवं अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने जिलाधिकारी क...