शनिवार, 23 मई 2026

महीनों की दौड़भाग के बाद अशर्फी देवी को मिला न्याय

एसडीएम के हस्तक्षेप से रुका अवैध निर्माण

रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलवन मोहन की निवासी अशर्फी देवी को लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद में आखिरकार राहत मिल गई। प्रशासनिक कार्रवाई में देरी से परेशान महिला ने मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी भी दी थी।

अशर्फी देवी पत्नी श्याम बिहारी ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि गांव की जमीन पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना था कि शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य रुक-रुक कर जारी रहा, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।

मामले की गंभीरता और आमरण अनशन की चेतावनी को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अवधेश निगम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार अनिल तिवारी तथा राजस्व टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर निस्तारण कराया।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। जांच के बाद वृद्ध महिला को न्याय दिलाते हुए मौके पर कब्जा भी दिलाया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अशर्फी देवी और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। गांव में भी इस कार्रवाई की चर्चा रही और लोगों ने समय रहते प्रशासनिक हस्तक्षेप को सराहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महीनों की दौड़भाग के बाद अशर्फी देवी को मिला न्याय

एसडीएम के हस्तक्षेप से रुका अवैध निर्माण रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलवन मोहन की निवासी अशर्फी देवी को लंबे समय से च...