शनिवार, 23 मई 2026

शासन के निर्देश पर हीट वेव को लेकर अलर्ट, लू से बचाव के लिए जारी किए गए सुरक्षा निर्देश

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

रुद्रपुरदेवरिया जनपद में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें।

जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक गर्मी और लू का प्रभाव अधिक रहता है। इस दौरान बाहर निकलने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नागरिक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

लू से बचाव के लिए जारी सुरक्षा निर्देश

👉पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

👉ORS, नींबू पानी, छाछ और तरल पदार्थों का सेवन करें।

👉बाहर निकलते समय सिर को गमछे, टोपी या कपड़े से ढकें।

👉धूप में अधिक देर तक रहने से बचें।

👉छायादार और ठंडे स्थान पर रहें।

👉बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

शरीर में कमजोरी, चक्कर या बेचैनी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा लोगों से भी अपील की गई है कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महीनों की दौड़भाग के बाद अशर्फी देवी को मिला न्याय

एसडीएम के हस्तक्षेप से रुका अवैध निर्माण रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलवन मोहन की निवासी अशर्फी देवी को लंबे समय से च...