रेशर गाड़ी की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर वनसप्ति के समीप शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकटहिया निवासी विकास निषाद उम्र 23 वर्ष अपनी आर वन 5 यामाहा बाइक से गौरी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर एक पुरुष और एक महिला सवार होकर अकटहिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकास तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। वनसप्ति के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास सड़क पर गिरकर अचेत हो गए, जबकि उनकी बाइक लगभग 50 मीटर दूर जाकर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की भी चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।इस दौरान बाइक पर सवार महिला व युवक भी घायल बताया जाता है
घटना की सूचना मिलने पर रामलक्षन चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें