बुधवार, 27 मई 2026

कूड़े के ढेर में लगी आग बनी मौत का जाल, बाइक सवार परिवार के तीन लोग झुलसे

रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने नाले के पास हादसा दो घंटे सड़क रहा जाम


तीन लोग झुलसे, मोटरसाइकिल जलकर खाक

रुद्रपुर देवरिया  रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने नाले के समीप नगर पंचायत द्वारा गिराए गए कूड़े के ढेर में लगी आग बुधवार सुबह एक बड़े हादसे का कारण बन गई। आग और धुएं की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए, जबकि उनकी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार खुखुंदू थाना क्षेत्र के सेरवा बभनौली निवासी 65 वर्षीय हरिलाल अपने पुत्र अजय और पुत्री सरिता के साथ मोटरसाइकिल से रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर कोल्हुआ निवासी राजकुमार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे पिड़रा पुल के पास पहुंचे, नगर पंचायत द्वारा डंप किए गए कूड़े के ढेर में उठ रही आग और धुएं की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे तीनों झुलस गए और मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं आग बुझाने के लिए नगर पंचायत का वाटर टैंकर और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अवधेश निगम, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत को तत्काल मिट्टी गिराकर क्षेत्र समतल कराने का निर्देश दिया। बाद में एसडीमअवधेश निगम रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आग से झूलसे  व्यक्तियों का हाल-चाल लिया और डॉक्टर को समुचित इलाज करने का निर्देश दिया

 एसडीएम पहुचे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायलों का लिया  हालचाल

एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि नगर पंचायत को सख्त निर्देश दिया गया है कि कूड़ा केवल एमआरएफ सेंटर पर ही डंप किया जाए। अन्य स्थानों पर कूड़ा फेंके जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

तीसरी घटना के बाद फूटा लोगों का गुस्सा पूर्व विधायक खोखा सिंह ने जिम्मेदार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग 

घटना के दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह, प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी, आरटीआई कार्यकर्ता शब्बीर अहमद समेत कई लोग धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि एमआरएफ सेंटर बनने के बावजूद सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले इसी कूड़े के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो बाइक सवार की मौत हो चुकी हैं, जबकि कुछ दिन पहले पुल से आगे पराली में लगी आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपराधियों पर पुलिस की सख्ती चार की हिस्ट्रीशीट खुली, दो पर गुंडा एक्ट

रुद्रपुर देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में पुलिस ने व...