सोमवार, 25 मई 2026

गंगा दशहरा पर दुग्धेश्वर नाथ सरोवर में हुआ गंगा पूजन

आंचल देवरिया संघ ने स्वच्छता और संस्कृति का दिया संदेश

रुद्रपुर/देवरिया। गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर सोमवार को एकल अभियान के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ गिरजा सरोवर पोखर परिसर में आंचल देवरिया संघ द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ गंगा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा की महिमा, भारतीय संस्कृति और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शरद जायसवाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर आंचल गतिविधि प्रमुख ज्ञान प्रकाश जी, प्रशिक्षक प्रमुख राजकुमार जी, राहुल जी, कार्यालय प्रमुख, संभाग कार्यालय प्रमुख रिंकू जी, संच प्रमुख रवि जी, ओम प्रकाश जी, संध्या जी, अंशु जी, मीना जी सहित समिति के सदस्य और विद्यालयों के आचार्य-बहनें उपस्थित रहीं।

गंगा पूजन के दौरान उपस्थित लोगों ने गंगा की पवित्रता और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बथुआ रिवर फ्रंट पर प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’, गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश

रुद्रपुर (देवरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में ‘सेवा एवं समर्पण’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रुद...