सोमवार, 25 मई 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 मृतक था अविवाहित मठ में करता था साधु गिरी का काम

रुद्रपुर/देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनपुर बगही निवासी एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिशनपुर बगही निवासी राम अवध दास उर्फ बालक दास (58 वर्ष) पुत्र स्व. सुखराज अविवाहित थे। बताया जाता है कि युवावस्था में वह नेपाल चले गए थे और बाद में राजस्थान के किसी मठ में रहकर साधु जीवन व्यतीत करने लगे। सूत्रों के अनुसार वह करीब चार दिन पूर्व अपने गांव वापस आए थे।

ग्रामीणों के अनुसार राम अवध दास शराब का भी सेवन करते थे। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात वह घर पर तख्त पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गए। घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार पांडे तथा उपनिरीक्षक अमरीश राजभर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नागपुर में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध मौत

गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पी एम रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लुअठई गांव निवासी एक युव...