शनिवार, 16 मई 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर वीईओ ने वीएचएसएनडी सत्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

रुद्रपुर, देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर शनिवार को रुद्रपुर के वीईओ राजकिशोर सिंह ने ग्राम भेड़ी एवं एकौना में आयोजित स्वच्छ ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वीईओ ने कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक उपकरणों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी केंद्र पर संसाधनों की कमी हो तो ग्राम प्रधान एवं संबंधित सहयोग से तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

उन्होंने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सेवाओं से संबंधित संसाधन उपलब्ध रहना अनिवार्य है, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


राजकिशोर सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डीएम-एसपी ने ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ की बैठक

वैठक मे स्वर्ण व्यवसायियो के सुरक्षा व समस्याओं पर की चर्चा रुद्रपुर/देवरिया। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं प्रधानमंत्री द्वारा नाग...