रुद्रपुर, देवरिया। मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार को सप्तमी का पारंपरिक जुलूस नगर क्षेत्र में श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ताजियादार एवं अंजुमन के लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के बीच निकला जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
जुलूस पक्का चौक से प्रारंभ होकर पुन्नी साहू चौराहा, भरटोला, खजुआ, इमामबाड़ा, फुलवरिया मोहल्ला, शिवाला वार्ड तथा थाना क्षेत्र से होते हुए कर्बला पहुंचा। कर्बला में धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियादारों ने मिट्टी उठाई और उसे अपने-अपने चौक एवं इमामबाड़ों पर ले जाकर स्थापित किया।
मोहर्रम की सप्तमी के अवसर पर निकाले गए इस जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
ताजियादार कयामुद्दीन राइनी वकील, राइनी, ओवेलाल खान और मैनुद्दीन साई ने बताया कि मोहर्रम की परंपराओं के अनुसार कर्बला से मिट्टी लाकर अपने-अपने चौकों पर स्थापित की जाती है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सप्तमी का जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी लोगों का सहयोग मिला।जुलूस के दौरान नगर में भाईचारे और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें