कस्तुरवा विद्यालय व बीईओ कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रुद्रपुर, देवरिया नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राम जियावन मौर्य ने मंगलवार को विकास खंड रुद्रपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोरवा तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का रुद्रपुर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तत्पश्चात बीएसए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुचे वहा विद्यालय की वार्डन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बीएसए राम जियावन मौर्य ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।इसके पश्चात उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।
वी ई ओ ने बी एस ए को प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। बीएसए ने विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को विभागीय कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।
कार्यालय की व्यवस्था एवं अभिलेखों के रखरखाव को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया।
नवागत बीएसए के रुद्रपुर में प्रथम आगमन पर खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने उनका माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें