मंगलवार, 23 जून 2026

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी ने किया फ्लैग मार्च; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

रुद्रपुर, देवरिया। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रुद्रपुर नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एन. एस. चनप्पा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रुद्रपुर कोतवाली का निरीक्षण किया।

 रिक्रूट आरक्षियों  से किया संवाद ली प्रशिक्षण की जानकारी ली  अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की दी सीख 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने त्योहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की तथा कोतवाली की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। डीआईजी ने हाल ही में नियुक्त हुए नए आरक्षियों से संवाद कर उनके कार्यों और प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा उन्हें अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की सीख दी।

इसके बाद डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचा, जहां अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

इस अवसर पर डीआईजी एन. एस. चनप्पा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, मदनपुर थानाध्यक्ष नं दा प्रसाद, एकौना थानाध्यक्ष आनंद पांडेय सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। पूरे नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की सक्रियता देखी गई, जिससे आमजन में विश्वास का माहौल बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया के बराँव मे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एडीजी, आयुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

  रुद्रपुर देवरिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को थाना मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत प...